Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Eid-Ul-Adha News : देश की सलामती के साथ अमन-चैन की मांगी दुआ,ईद-उल-अजहा की नमाज़ कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सम्पन्न

Kanpur Eid-Ul-Adha News : देश की सलामती के साथ अमन-चैन की मांगी दुआ,ईद-उल-अजहा की नमाज़ कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सम्पन्न
कानपुर में नमाज़ अता करते नमाज़ी

देश भर में आज ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही हल्की रिमझिम बूंदों के बीच नमाज़ियों ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी.


हाईलाइट्स

  • ईद-उल-अजहा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न
  • शहर की छोटी-बड़ी ईदगाहों पर नमाज़ परिसर के अंदर की गई अता
  • देश मे अमन-चैन कायम व सलामती की मांगी दुआ,चप्पे-चप्पे पर प्रशासन रहा अलर्ट

Eid-al-Adha prayers held peacefully : ईदु उल अजहा का पर्व आज मनाया जा रहा है. सुबह से ही मस्जिदों में नमाज़ी अपने बच्चों के साथ नमाज़ अदा करने पहुंच रहे हैं. मस्जिदों के इमाम भी नमाज़ परिसर के अंदर ही अदा करने को लेकर अन्नोउंस कर रहे हैं.बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. कानपुर में शांतिपूर्ण तरह से ईद की नमाज़ अदा की गई.नमाज़ियों ने गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी.

छोटी-बड़ी ईदगाहों पर अता की गई नमाज

कानपुर में छोटी-बड़ी ईदगाहों पर सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज़ अता की गई. चारों ओर मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल व अन्य पेरामिल्ट्री फोर्स की तैनाती रही.बड़ी ईदगाह पर नमाज़ियों ने नमाज़ अदा कर देश की सलामती के लिए अमन- चैन की दुआ मांगी.और गले लगकर एकदूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी.वही प्रशासन ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरह से मनाये जाने की अपील की.

परिसर के अंदर हुई नमाज़

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देश थे कि मस्जिद के बाहर कोई भी नमाज़ अदा न करें . इमाम लगातार नमाज़ियों से परिसर के अंदर ही नमाज़ अदा करने की अपील करते रहे. दरअसल बहार नमाज़ पर रोक इसलिए है कि अक्सर यातायात प्रभावित होता है. इन्ही बिंदुओं को देखकर यह निर्णय लिया गया कि नमाज़ अंदर ही शिफ्ट वाइस अदा की जाए.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

नमाज़ के बाद कुर्बानी की परंपरा

नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी की परंपरा का निर्वहन भी करेंगे, इसको देखते हुए नगर निगम ने अपील की है कि एक निश्चित स्थान पर ही कुर्बानी दे.साथ ही कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेषों को डंप करने के पुख्ता इंतजाम नगर निगम द्वारा किए गए हैं.साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us