Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: रुपयों के लेनदेन के विवाद में भाई ने की बहन की गोली मारकर हत्या ! भांजी हुई अनाथ

Kanpur Crime In Hindi: रुपयों के लेनदेन के विवाद में भाई ने की बहन की गोली मारकर हत्या ! भांजी हुई अनाथ
भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी (Up) के कानपुर में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां उधार के रुपए मांगने पर भाई (Brother) ने अपनी ही बहन (Sister) की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी. बहन की चीख-पुकार सुनकर दूसरा भाई आरोपी से भिड़ गया तभी आरोपित के बेटे ने उसके भी सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसमें वह भी बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया जहां पर आरोपी की बहन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं आरोपी और बीच बचाव में घायल हुए चाचा का इलाज किया जा रहा है.

भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या

कानपुर (Kanpur) के साढ़ (Saadh) थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर गांव में देर रात एक परिवार में खूनी संघर्ष देखने को मिला. दरअसल गांव में रहने वाले सतीश चंद्र शुक्ला के चार बेटे हैं दो जयपुर में काम करते हैं जबकि दो यहीं पर रहते हैं जबकि दो लड़कियों की शादी वह पहले ही कर चुके हैं उनकी एक बेटी के पति की मौत हो चुकी है उनकी बेटी शालिनी उर्फ निधि अपनी 18 साल की बेटी के साथ कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी.

जानकारी के मुताबिक उसने अपने भाई बृजेश को 2 लाख रुपये उधार के तौर पर दिए थे लेकिन कोई इमरजेंसी पड़ने पर उसने अपने भाई से उधार के पैसे मांगे तो दोनों में बहस हो गई इसके बाद गुस्साए भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी.

saadh_thana_news
साढ़ थाना, image credit original source

भतीजे ने चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार

गोली की आवाज सुनकर घर के बाकी लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद आरोपी भाई घर के बाकी सदस्यों से भी झगड़ा करने लगा उधर घर में झगड़ा होता देख आरोपी के नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी उठाकर अपने चाचा के सिर पर दे मारी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे भी आ गई है घर के अंदर हो रहे खूनी संघर्ष की आवाजों को सुन ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने शुरुआती उपचार के दौरान निधि को मृत घोषित कर दिया तो वही चाचा का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे घर भेज दिया तो वहीं आरोपी बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

आरोपी के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा 

गांव में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद आलाधिकारियों का गांव में जमावड़ा लग गया जिसमें डीसीपी रविंद्र कुमार और एसीपी रंजीत कुमार सिंह पहुँचे, मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक को भी बुला लिया गया, जिसके बाद क्राइम सीन से कई साक्ष्य भी जुटाए गए हैं इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने बताया कि भाई बहन के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद क्रोध में आए भाई ने अपनी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी है इसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us