Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: अपने नाजायज़ प्यार की खातिर प्रेमी से कराई थी पति की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Crime News: कानपुर में बीते दिनों हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पति-पत्नी और वो के बीच आखिरकार पति की करी गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कहकर अपने पति की हत्या कराई थी, पुलिस के शक होने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई थी, वह पूरी तरह से टूट गयी और उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया, पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हाईलाइट्स

  • कानपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई थी हत्या
  • रावतपुर का मामला, पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार
  • पति के शक होने पर रास्ते से हटाने का बनाया था प्लान

Wife along with her lover got her husband murdered : कलयुगी पत्नी ने जिस तरह से प्रेमी संग मिलकर कानपुर में पति की हत्या कराई थी, आज इस मामले का खुलासा हो गया, इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है,  मामला सितम्बर के आखिरी सप्ताह का है, यहां इस पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था, जानिए आख़िर क्या हुआ था.

एक नजर पूरी घटना पर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर इलाके में रहने वाला संजय यादव गुड़गांव में नौकरी करता था, घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण पत्नी सुमन भी दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी, इस दौरान साथ में काम करने वाले राजेश नाम के व्यक्ति के साथ उसका मिलना जुलना हो गया, देखते ही देखते उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. जिसके चलते पत्नी सुमन का पूरा ध्यान अपने पति पर न होकर अपने प्रेमी पर रहने लगा. गुड़गांव में काम कर रहे संजय को अपनी पत्नी पर शक हुआ जिसके चलते वह काम छोड़कर वापस कानपुर आ गया. प्रेमी के प्रेम में पागल पत्नी सुमन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते का रोड़ा बन रहे अपने पति को हटाने की रणनीति बनाई और मौका पाकर उसने प्रेमी के जरिए अपने पति की निर्मम हत्या करवा दी.

पति की हत्या करवाने के लिए इस तरह बनाई रणनीति

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

पति के वापस आने पर अब सुमन अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी, जिसके चलते वह काफी परेशान रहने लगी थी तो वहीं दूसरी तरफ मृतक पति को भी पत्नी पर पूरा शक था जिसके चलते वह उस पर ध्यान रखने लगा था, ऐसे में पत्नी ने सबसे पहले अपने प्रेमी से अपने पति की जान पहचान करवाई , दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. बीती 26 सितंबर को आरोपी राजेश ने पहले तो संजय को खूब शराब पिलाई जब वह शराब के नशे में हो गया तो उसने सुमन को फोन कर पूछा कि आप बताओ इसका क्या करना है जिस पर उसने कहा कि उसे जान से मार दो.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

गला रेत कर की गई हत्या

आरोपी राजेश ने धारदार हथियार से संजय की गर्दन अलग कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से संजय के शव को गुजैनी नहर में फेंक दिया यही नहीं मृतक के खून से सने कपड़े और हथियार को नहर के पास गड्ढा खोदकर गाड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजेश और सुमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

टेक्नोलॉजी की वजह से हुआ हत्या का खुलासा

सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था पति की हत्या करवा कर अगले ही दिन पत्नी ने रावतपुर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई लेकिन दूसरी तरफ मृतक के पिता को पहले से ही अपनी बहू पर शक था, जिसके चलते उन्होंने पुलिस शिकायत करते हुए कहा कि बेटे के गायब होने के पीछे उनकी बहू का ही हाथ है, पुलिस ने भी मृतक के पिता के आरोपो को गंभीरता से लेते हुए जब मृतक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की तो उन्होंने पाया कि आरोपी राजेश और मृतक 29 सितंबर की रात साथ में ही थे, वहीं पुलिस ने जब उन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो वह दोनों टूट गए और उन्होंने सब कुछ सच-सच बता दिया.

07 Oct 2023 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल
फतेहपुर के रतनसेनपुर गौती गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मंगलवार को दो पक्षों...
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले
Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Follow Us