
Crime In Kanpur: रोते-बिलखते बच्चे बोले ! पुलिस अंकल मम्मी को बचा लो, बच्चों के सामने सनकी पिता ने मां को लगा दी आग, 85 प्रतिशत झुलसी महिला की हालत गम्भीर
कानपुर न्यूज़ घाटमपुर
On
यूपी के कानपुर से एक बेहद दिल को दहला देने वाला मामला (Heart Wrenching Case) सामने आया है. जहां सनकी युवक ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है. आग की लपटों में जलती हुई पत्नी भी दौड़ती हुई पति से लिपट गयी जिसमे पति भी झुलस गया फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
पत्नी पर डीजल डालकर किया आग के हवाले
दिल को दहला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) का है. जहां पर एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने बच्चों के सामने पत्नी पर डीजल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. इस घटना में पीड़ित महिला 85% तक जल चुकी है. पीड़ित महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?

जिसमे पति का चेहरा भी झुलस गया वही मां को जलता हुआ देख बच्चों में चीख पुकार मच गई. जिसके बाद पड़ोसियों ने आग बुझाकर इस घटना की सूचना पुलिस को दी महिला की हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस घटना में झुलस गए पति को भी कानपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है.
बच्चों ने बताई घटना की पूरी दास्तां

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
