Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप ! तीन पत्नियों को धोखा देकर घर से निकाला बाहर, अब चौथी शादी की कर रहा था तैयारी

Kanpur Crime In Hindi: पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप ! तीन पत्नियों को धोखा देकर घर से निकाला बाहर, अब चौथी शादी की कर रहा था तैयारी
चौथी शादी करने जा रहा था पति, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कानपुर (Kanpur) से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर तीन युवतियों से शादी कर उन्हें धोखा (Cheated) देने का गंभीर आरोप लगा है वह युवक अब चौथी शादी (Fourth Marriage) करने वाला था लेकिन इस बार उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और उसकी चौथी शादी करने की मंशा भी पूरी नहीं हो पाई क्योंकि उसकी तीसरी पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी अब पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ जांच में जुट गई है.

पति पर गम्भीर आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर एक बार के लिए तो सभी दंग रह जाएंगे यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति बलात्कार करता है फिर शादी करता है और फिर प्रेग्नेंट करके छोड़ दिया करता है आगे उसने बताया कि उसका पति तीन-तीन शादी कर चुका है तीनों पत्नियों को गर्भवती करके उन्हें छोड़ चुका है लेकिन अब वह चौथी शादी करने जा रहा था पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मैट्रिमोनियल साइट के जरिये की थी दोस्ती

यूपी के जालौन में रहने वाली एक महिला ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर बताया कि, मैट्रिमोनियल साइट के जरिये उसकी पहचान कानपुर के रहने वाले दिनेश त्रिपाठी नाम के आदमी से हुई जिसके बाद रोजाना दोनों में बातचीत होने लगी इसी का फायदा उठाते हुए उसने साल 2020 में महिला को मिलने बुलाया आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला कर बेहोश कर दिया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

वही जब इस घटना की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने समाज के डर से मन्दिर में दिनेश के साथ शादी करवा दी. लेकिन शादी के बाद उस महिला को पता चला कि उसका पति पहले से ही दो महिलाओं के साथ शादी कर चुका है यही नहीं उनके गर्भवती होने पर वह उन्हें घर से भगा भी चुका है और मेरे साथ भी उसने यही किया जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो उसने मुझे भी घर से भगा दिया.

wife_made_serious_allegations_against_husband_kanpur
पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार, image credit original source
पुलिस से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसका पति दिनेश चौथी शादी करने जा रहा है उसने एक बार फिर किसी मासूम लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया है और वह उसे रोजाना मोबाइल पर बात भी करता है जिसके साक्ष्य के रूप में उसके पास उन दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट भी था. वही इन सब में उसने एक चौका देने वाली बात यह भी बताई कि ऐसा करने में उसके मां-बाप और बहन भी उसके साथ शामिल हैं वह चाहती है कि जिस तरह से मेरे साथ-साथ दो और लड़कियों की जिंदगी खराब हुई है अब उसके जाल में फंसकर चौथी लड़की की जिंदगी खराब ना हो इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही यह बाकियों के लिए भी एक सबक बने जो इस तरह की सोच रखता हो.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

वही इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है महिला का आरोप है कि उसका पति तीन शादियां कर चुका है, यही नहीं जब तीनों ही पत्नियां मां बनने वाली होती है तो वह उन्हें छोड़ दिया करता है ऐसे में इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच की जाएगी जांच के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us