Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dharmantaran In Kanpur : दस हज़ार का लालच देकर जबरन धर्मांतरण का बना रहे थे दबाव ! बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Dharmantaran In Kanpur : दस हज़ार का लालच देकर जबरन धर्मांतरण का बना रहे थे दबाव ! बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
कानपुर में धर्मांतरण का मामला

कानपुर में दस हज़ार रुपये का लालच देकर धर्मांतरण किया जा रहा था.जिसने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता और गाली गलौज की जाती थी.यहां ईसाई धर्म गुरु जबरन क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे.बजरंगदल के हस्तक्षेप करने के बाद मामला कोहना पुलिस तक पहुंचा.पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के कोहना क्षेत्र के मननीपुरवा में धर्मांतरण का मामला
  • दस हज़ार का लालच देकर ईसाई धर्म मे शामिल होने का दे रहे थे प्रलोभन
  • विरोध करने पर करते थे अभद्रता,बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Case of forced conversion in Kohna area : लोगों पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है.लोगों को उनके ही धर्म के बारे में बुरा बताया जाता है.जिससे उनका मन अपने धर्म को छोड़कर उनकी तरफ डायवर्ट हो.जिसके एवज में ऐसे लोग परिवारों को पैसा भी देते हैं और धर्मान्तरण की आड़ में लोगों को गुमराह कर उन्हें भी अपने धर्म की शिक्षा देते हैं.कानपुर में भी एक ऐसा ही धर्मान्तरण का मामला सामने आया है.यहां ईसाई धर्म अपनाने के लिए दस हज़ार रुपये दिए जा रहे थे.

कानपुर में जबरन धर्मान्तरण का मामला

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के मन्नीपुरवा क्षेत्र से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जहां इलाके की महिलाओं ने कुछ लोगों पर जबरन ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया है. बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. जहां पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

दस हज़ार का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन का बनाते थे दबाव

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक कोहना थाना क्षेत्र के मन्नीपुरवा इलाके में रहने वाली महिलाओं का आरोप है, यहां ईसाई धर्म गुरु 10 हज़ार रुपए का लालच देकर जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालते हैं. जब इस बाबत हम लोग विरोध करते हैं, तो यह बुरा व्यवहार और गंदी-गंदी गालियां देते हैं. क्षेत्र के कुछ लोग इनके झांसे में आ चुके हैं और वे इनके यहां पूजा में जाने लगे हैं.यहां रहने वाली महिलाओं कहना है कि इन लोगों ने कई महीनों से हम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. रात में ईसाई गुरु धर्म सभा लगाते हैं और तेज आवाज में अपने साउंड चलाते और छत पर केंडल लगाकर पूजा करते हैं. आरोप है कि ये लोग हमारे देवी देवताओं के बारे में भड़काते हैं.

बजरंगदल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बजरंग दल के हस्तक्षेप करने के बाद मामला कोहना पुलिस तक पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता लेते हुए,तत्काल पुलिस उस स्थान पर पहुंची,जहां महिलाओं ने शिकायत की थी.पुलिस को वहां से ईसाई ग्रंथ की कई सामग्रियां बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

क्या कहा एसीपी ने

एसीपी अकमल खान ने बताया कि मन्नेपुरवा क्षेत्र की महिलाओं का आरोप है कि यहां ईसाई धर्म अपनाने के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. यहां पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो यहां पर ईसाई धर्म से संबंधित कई सामग्रियां मिली है. इस मामले में लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us