
Kanpur News : आग का तांडव, किराने की दुकान में लगी भीषण आग-बिल्डिंग काले धुंए के गुबार में तब्दील,डीएम-पुलिस कमिश्नर मौके पर
कानपुर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है जहां सुबह दो दुकाने काकादेव क्षेत्र में जलकर खाक हो गई तो वहीं शाम को एक किराना स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग के गुबार में तब्दील हो गई, मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गयी तो वही डीएम और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए जहां दमकल और पुलिस के साथ लोगों ने अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
हाईलाइट्स
- कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में एक किराना स्टोर में लगी भीषण आग
- आग ने पूरी बिल्डिंग को लिया चपेट में,मौके पर डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंचे
- दमकल कर्मियों व पुलिस की मदद से लोगो को सुरक्षित निकाला
Fire broke out in the grocery store : कानपुर में मंगलवार का दिन मौसम के हिसाब से भी बहुत गर्म रहा ,शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में आग का तांडव दिखाई दिया जहां सुबह काकादेव क्षेत्र में 2 दुकानों में भीषण आग लगी थी तो वही शाम को किदवई नगर क्षेत्र के सोटे बाबा मंदिर के पास स्थित राकेश जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग दुकान समेत पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया, इस दौरान आग की लपटों से पूरी बिल्डिंग काले धुएं के गुबार में तब्दील हो गई, धुंए का भयावह मंजर देख लोग दंग रह गए ,आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी वही आग की सूचना पर डीएम विशाख जी अय्यर और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड समेत भारी फोर्स भी पहुंचा जहां दमकल व पुलिस की मदद से बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ.
नीचे थी दुकान ऊपर था मकान

उधर आग की सूचना पर डीएम और पुलिस कमिश्नर समेत भारी फोर्स भी पहुंच गया,डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किराना स्टोर में आग लगी है दमकल और पुलिस बल के साथ सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है.वही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि राकेश जनरल स्टोर में आग लगी थी सूचना पर दमकल और पुलिस के जवानों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और बिल्डिंग के अंदर जो लोग थे उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया है कोई जनहानि नही हुई है नुकसान कितना हुआ है इसका बाद में एस्टीमेट निकलवाया जाएगा.
