Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur CSJMU Fire : कानपुर विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में लगी आग से मचा हड़कम्प

Kanpur CSJMU Fire : कानपुर विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में लगी आग से मचा हड़कम्प
विश्वविद्यालय में लगी आग

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के मूल्यांकन विभाग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी जहां मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां और कल्याण पुलिस पहुंची जहां आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में लगी आग
  • विश्वविद्यालय के मूल्यांकन विभाग में लगी आग से हड़कम्प
  • दमकल के 3 वाहन और पुलिस आग बुझाने का कर रही है प्रयास

Fire Broke Out In The Evaluation Department Of Kanpur University : कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में सोमवार को अचानक आग लग गई, आग लगने की सूचना पर विश्वविद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद इस घटना की सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी मौके पर पहुंची 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है.

 

मूल्यांकन भवन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में अचानक सुबह साढ़े 10 के करीब शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, बताया जा रहा कि जिस वक्त इस भवन में आग लगी उस वक्त वहां किसी विषय की परीक्षा चल रही थी जिसके बाद तत्काल वहां से स्टूडेंट्स को दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया, और दमकल विभाग को सूचना दी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सूचना पर दमकल के करीब 5 वाहन और पुलिस मौके पर पहुँचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.उधर आग की लपटों ने धीरे-धीरे पूरे परिसर में धुंआ-धुंआ कर दिया, धुंए की वजह से दमकल कर्मियों को परेशानी भी हुई किसी तरह खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. अनुमान है कि यहां उत्तर पुस्तिकाएं,प्रश्न पत्र व अन्य अहम दस्तावेज जल चुके है.हालांकि कोई जनहानि नही हुई है,

यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल नुकसान कितना हुआ हैं इस बात का पता आग बुझ जाने के बाद ही चल सकेगा.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us