Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Fake Number Vehicle News : वाहनों में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर असली वाहन स्वामियों को दे रहे धोखा,30 वाहन चिन्हित

Kanpur Fake Number Vehicle News : वाहनों में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर असली वाहन स्वामियों को दे रहे धोखा,30 वाहन चिन्हित
कानपुर की गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट 30 की सूची जारी

कानपुर शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे वाहन असली वाहन स्वामियों और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं, जिसके बाद मामले की गम्भीरता समझते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 30 वाहनों को चिन्हित कर कानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर शहर में दौड़ रहे 2 दर्जन से अधिक वाहन
  • यातायात पुलिस ने ऐसे 30 संदिग्ध वाहनों की जारी की सूची
  • कानपुर पुलिस ने फेक नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध शुरू की कार्यवाही

Fake number plate vehicle in kanpur : कानपुर में 2 दर्जन से ज्यादा ऐसे संदिग्ध वाहन लंबे समय से शहर भर में चलाए जा रहे हैं जो असली वाहन स्वामियों के नम्बर का प्रयोग दूसरे वाहनों में प्रयोग कर रहे हैं, जब चालान होता है तो इसका नतीजा असली वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है क्योंकि अक्सर चालान होने के बाद वाहन सवारों के पास मैसेज पहुंचता है तो इस फर्जीवाड़े की हकीकत सामने आती है.

इस फर्जीवाड़े और समस्या से बचने के लिए कानपुर पुलिस यातायात ने ई चालान एप और आईसीसीसी के कैमरों के माध्यम से फर्जी नंबर प्लेट वाले 30 वाहनों को चिन्हित किया है जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे पुलिस ने ऐसे 30 वाहनों की सूची भी जारी की है.

ऐसे संदिग्ध वाहनों पर कड़ी कार्यवाही के लिए पुलिस तैयार

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की यातायात पुलिस ऐसे संदिग्ध 30 दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसना शुरू कर दिया है ,ये संदिग्ध वाहन दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट लगाए हुए हैं। शायद ये संदिग्ध ई चालान की कार्यवाही से बचने के लिए ये तरीका निकाल रहे हैं, चालान के मैसेज से मुश्किल में असली वाहन स्वामी आ रहे है जिसका तरीका पुलिस ने ढूढ़ लिया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

संदिग्ध वाहनों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि इन फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही जहां भी ऐसे संदिग्ध वाहन फर्जी नम्बर प्लेट्स वाले पाए जाए उनकी हर जगह चेकिंग की जाए यदि गलत नम्बर मिला तो कार्यवाई की जाएगी, एचएसआरपी के लिये पहले से ही निर्देश दिए गए है उनका कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us