Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: जागरण के दौरान माँ काली और राक्षस का रोल प्ले कर रहे थे बच्चे ! खेल-खेल में गयी 11 साल के बच्चे की जान

Kanpur News: जागरण के दौरान माँ काली और राक्षस का रोल प्ले कर रहे थे बच्चे ! खेल-खेल में गयी 11 साल के बच्चे की जान
जागरण के दौरान हादसा, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कानपुर (Kanpur) में देवी मां के जागरण के दौरान एक बड़ा ही दुखद हादसा (Sad Accident) हो गया. यहां पर झांकी (Tableau) के दौरान एक बच्चा मां काली (Goddess Kali) का रूप लेकर राक्षस (Demon) बने बच्चे से युद्ध कर रहा था तभी राक्षस बने बच्चे की गर्दन पर चाकू लग गया जिससे बच्चे की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए बच्चे को हिरासत में ले लिया है.

खेल-खेल में गयी 11 साल के बच्चे की जान

दिल को दहला देने वाली यह घटना कानपुर के बिल्हौर (Bilhaur) थाना क्षेत्र के बगियापुर गांव की है. जहां पर बुधवार की रात माँ भगवती का विशाल जागरण का कार्यक्रम था. जिसमें बड़ी संख्या में आस-पड़ोस के लोगों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हुए थे जागरण के कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने झांकी (Tableau) भी सजाई थी जिसमें गांव के ही एक 14 वर्षीय लड़के ने खुद को मां काली के रूप में सजाया था.

शास्त्रों के अनुसार मां काली की झांकी में राक्षस भी होते हैं और राक्षस की गर्दन पर मां काली का त्रिशूल भी होता है तो वही इस झांकी में राक्षस का रूप धारण कर 11 वर्षीय बबलू कश्यप मां काली का रूप लिए बच्चे के सामने खड़ा हो गया. फिर जो हुआ उसे देख सभी सन्न रह गए.

परिजनों की लापरवाही के चलते गयी जान

झांकी के दौरान मां काली का रूप लिए बच्चे को त्रिशूल नहीं मिला इसलिए वहां पर मौजूद परिजनों ने उसे धारदार चाकू पकड़ा दिया उस चाकू को मां काली का रूप धारण किये 11 वर्षीय बच्चे की गर्दन पर रखा था, लेकिन परिजन शायद यह भूल गए थे कि चाकू कितना धारदार है इसी खेल-खेल में अचानक 14 साल के बच्चों के हाथ से चाकू चल गया और राक्षस बने 11 वर्षीय बच्चे की गर्दन कट गई.

इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया आनन-फानन में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 14 साल के बच्चे को हिरासत में ले लिया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया मुकदमा

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि बिल्हौर के बगियापुर गांव में जागरण के दौरान बच्चों ने झांकी का कार्यक्रम रखा था लेकिन परिजनों की लापरवाही के चलते झांकी के दौरान 14 साल का बच्चा मां काली का रूप धारण किए हुए था जबकि 11 साल का बच्चा राक्षस बना था मां काली बने बच्चे को तलवार नहीं मिली तो परिजनों ने उसे चाकू पकड़ा दी और यही चाकू गलती से राक्षस बने बच्चे की गर्दन पर लग गई जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 साल के बच्चे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us