Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: काम की खबर ! HEART ATTACK आने पर 7 रुपये की ये 'KIT' बचायेगी जान! कार्डियोलॉजी अस्पताल की पहल, जानिए ख़ासियत

Kanpur News: काम की खबर ! HEART ATTACK आने पर 7 रुपये की ये 'KIT' बचायेगी जान! कार्डियोलॉजी अस्पताल की पहल, जानिए ख़ासियत
कानपुर कार्डियोलॉजी अस्पताल द्वारा तैयार की गयी जीवन रक्षक किट, फोटो, साभार-सोशल मीडिया

इन दिनों हार्टअटैक (Heart Attack) के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. लोगों को हार्ट अटैक डांस करते-करते, क्रिकेट खेलते हुए, जिम करते हुए, खाना खाते हुए, बात करते हुए आ रहा है. हार्ट अटैक के बढ़ते इन केसों को देखते हुए कानपुर के एलपीएस कार्डियोलॉजी अस्पताल ने जीवन रक्षक किट तैयार की है. जिससे तत्काल अटैक का एहसास होने पर इस किट में मौजूद दवाइयों के सेवन से राहत मिलेगी. इसकी कीमत भी महज़ 7 रुपये है.

हार्ट अटैक के केसों में लगातार हो रहा इजाफा 

हार्ट अटैक (Heart Attack) का नाम सुन अजीब सी शरीर में हलचल शुरू हो जाती है. आजकल बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चों में भी हार्ट अटैक के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें लोगों को क्रिकेट खेलते, जिम करते, डांस करते, खाना खाते और बात करते हुए हार्ट अटैक आ रहा है जिसमें लोगों की जानें जा रही हैं. हार्ट अटैक (Heart Attack) से ज्यादा हो रही मौतों (Death) को लेकर सरकार व डॉक्टर्स भी चिंतित हैं. आख़िर इतनी ज्यादा अटैक के केस क्यों बढ़ रहे हैं. लेकिन इसका समाधान कोई न ढूंढ पाया. कानपुर के इस अस्पताल के डॉक्टर ने एक ऐसी किट तैयार की है जिसमें मौजूद तीन दवाइयों के तत्काल सेवन से खुद की जान बचाई जा सकती है.

कार्डियोलॉजी अस्पताल ने तैयार की जीवन रक्षक किट

अब ठंड भी आ गई है जिससे हार्ट अटैक के केस भी बढ़ने लगते हैं. अक्सर अटैक पड़ते ही बहुत से लोग अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाते हैं. इस चिंता वाले विषय को ध्यान रखते हुए कानपुर के एलपीएस कार्डियोलॉजी अस्पताल के डाक्टर्स ने एक ऐसी किट तैयार की है. जिसे अटैक पड़ने या सीने (Chest) में दर्द उठने पर अगर इसे तत्काल मरीज को दे दिया जाए तो उसकी जान बच (Save Life) सकती है और वह अस्पताल तक पहुंच सकता है. जिससे डॉक्टर्स इमरजेंसी में उसका इलाज आराम से कर सकते हैं.

कार्डियोलॉजी अस्पताल (Cardiology Hospital) द्वारा तैयार की गई किट (Kit) अटैक पड़ने या सीने में दर्द उठने पर दे दी जाए तो यह तत्काल जीवन की रक्षा करती है. इस किट में वह सभी जीवन रक्षक दवाइयां (Life Save Medicines) होती हैं जो हार्ट अटैक के समय यदि दे दी जाए तो इंसान को राहत मिल सकती है. 

कितनी है इस किट की कीमत, जानिए किट की ख़ासियत

अब आप सोच रहे होंगे इस किट के बारे में कि इस किट (Kit) की कीमत (Cost) क्या होगी. कहीं ज्यादा महंगी तो नहीं, आपको बता दें कि इस राम किट को आमजनमानस और गरीब तबके वर्ग के लोगों को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की गई है. इस किट की कीमत महज़ 7 रुपये है. जिसे आप कहीं भी खरीद सकते हैं. इसके बेहतर परिणाम भी आ रहे हैं.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

यहां के एलपीएस के चिकित्सक (Doctor) नीरज कुमार का कहना है कि अटैक व सीने में दर्द उठते ही यदि इस राम किट को तत्काल घर पर ही मरीज को मिल जाये तो उसे कुछ हद तक राहत मिल सकती है. क्योंकि इस किट में जो 3 दवाएं हैं वे मरीज को अस्पताल में इमरजेंसी के समय दी जाती हैं. इस किट में मौजूद दवाओं के सेवन से सीने में दर्द बंद, खून पतला होने लगता है और हृदय की नसों में हुए ब्लाकेज खुल जाते हैं. जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है. बाद में वह अस्पताल आकर अपना परीक्षण करा सकता है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ठंड में रहें सावधान

अक्सर स्ट्रोक, हार्ट अटैक ठंड में बढ़ने लगते है कारण यह भी है खानपान, इसलिए यह जानना आवश्यक है कि सर्दियों में क्या खाएं, कोशिश करें कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीज का सेवन न करें, ठंडी और ज्यादा गर्म की बजाय गुनगुनी चीज़ का सेवन करें. अल्कोहॉल, तम्बाकू से बचें, पानी गुनगुना खूब पियें. थोड़ा घर पर ही व्यायाम भी करें. कुछ भी शरीर मे जैसे सीने में दर्द उठना, ठंड में पसीना आना, या चक्कर आना, जरूरत पड़ने पर इस किट का प्रयोग कर सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us