Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर लाखों की ठगी..लोगों ने जमकर काटा बवाल!

यूपी के कई शहरों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर फर्जी फॉर्म बेचने की सूचनाएं आती रहीं है.. ताजा मामला कानपुर स्थित बड़े चौराहे स्थित पोस्ट ऑफिस का है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कानपुरलोगों को मूर्ख बनाकर पैसे कमाने का हथकंडा शातिर क़िस्म के लोग कई दशकों से करते आ रहे हैं और भोली भाली जनता इन शातिरों के चक्कर मे आकर अपनी मेहनत की कमाई को इनके हांथो में सौंप रही है।ताजा मामला कानपुर जिले का है जहाँ कुछ फॉर्म बेचने वाले दुकानदार लोगों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के नाम पर फर्जी फॉर्म बेचकर अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नाम पर फर्जी योजना के तहत कुछ ठगों ने 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर लाखो फॉर्म बेच दिए और इस योजना का लाभ लेने के लिए हजारो की संख्या में महिलाओ और छात्राओ ने दिल्ली के एक पते पर डाकघर से फॉर्म की रजिस्ट्री भी कर दी इस फर्जीवाड़े का खुलासा बुधवार शाम हुआ जब जिलाधिकारी व जिलप्रोबेशन अधिकारी ने इस तरह की कोई भी योजना न होने की बात कही।

इसके बाद भी गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में लोग डाकघर अपना फॉर्म जमा करने पहुंचे जहा डाक विभाग के अधिकारियो ने फॉर्म फर्जी होने की बात बताकर लोगो को वापस किया जिस पर डाकघर में कुछ लोगो ने हंगामा भी किया।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा बुझाकर शांत किया और वापस भेजा।

उधर फर्जी फॉर्म लेकर कल्याणपुर से आयी इंटर की छात्रा प्रिया ने बताया की उसको पता लगा था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से एक योजना शुरू की गयी है जिसमे 8 से 32 वर्ष तक की बेटियो को 2 लाख रुपये दिए जाने थे इसका फॉर्म वह कचहरी की एक शुक्ला फोटो स्टूडियो व फॉर्म वाली दूकान से लायी थी जोकि उसमे दिए गए दिल्ली के पते पर भरकर भेजा था पर अब पता लगा है की यह फॉर्म फर्जी है। वहीं अमित गुप्ता नाम के युवक ने बताया की उसकी माता जी भी 2 फॉर्म शुक्ला फोटो वाले के यहाँ से लेकर भरकर दी है यह शुक्ला फोटो कापी वाले ने ही हजारो फॉर्म बेचे है जिसकी शिकायत अधिकारियो से की है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

इधर डाकघर में सैकड़ो की भीड़ फर्जी फॉर्म जमा करने पहुंची जिसकी सूचना अधिकारियो के पास होने पर डाक विभाग के चीफपोस्ट मास्टर ने सभी को वह फॉर्म फर्जी होने की बात बताई और लोगो को वापस जाने के लिए कहा जिस पर कुछ महिलाओ ने हंगामा भी किया जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगो को शांत कराया।इस मामले पर अधिकारियो द्वारा फर्जी फॉर्म छपवाकर बेचने वाले पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

14 Mar 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

यूपी:'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर लाखों की ठगी..लोगों ने जमकर काटा बवाल!

कानपुरलोगों को मूर्ख बनाकर पैसे कमाने का हथकंडा शातिर क़िस्म के लोग कई दशकों से करते आ रहे हैं और भोली भाली जनता इन शातिरों के चक्कर मे आकर अपनी मेहनत की कमाई को इनके हांथो में सौंप रही है।ताजा मामला कानपुर जिले का है जहाँ कुछ फॉर्म बेचने वाले दुकानदार लोगों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के नाम पर फर्जी फॉर्म बेचकर अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नाम पर फर्जी योजना के तहत कुछ ठगों ने 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर लाखो फॉर्म बेच दिए और इस योजना का लाभ लेने के लिए हजारो की संख्या में महिलाओ और छात्राओ ने दिल्ली के एक पते पर डाकघर से फॉर्म की रजिस्ट्री भी कर दी इस फर्जीवाड़े का खुलासा बुधवार शाम हुआ जब जिलाधिकारी व जिलप्रोबेशन अधिकारी ने इस तरह की कोई भी योजना न होने की बात कही।

इसके बाद भी गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में लोग डाकघर अपना फॉर्म जमा करने पहुंचे जहा डाक विभाग के अधिकारियो ने फॉर्म फर्जी होने की बात बताकर लोगो को वापस किया जिस पर डाकघर में कुछ लोगो ने हंगामा भी किया।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा बुझाकर शांत किया और वापस भेजा।

उधर फर्जी फॉर्म लेकर कल्याणपुर से आयी इंटर की छात्रा प्रिया ने बताया की उसको पता लगा था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से एक योजना शुरू की गयी है जिसमे 8 से 32 वर्ष तक की बेटियो को 2 लाख रुपये दिए जाने थे इसका फॉर्म वह कचहरी की एक शुक्ला फोटो स्टूडियो व फॉर्म वाली दूकान से लायी थी जोकि उसमे दिए गए दिल्ली के पते पर भरकर भेजा था पर अब पता लगा है की यह फॉर्म फर्जी है। वहीं अमित गुप्ता नाम के युवक ने बताया की उसकी माता जी भी 2 फॉर्म शुक्ला फोटो वाले के यहाँ से लेकर भरकर दी है यह शुक्ला फोटो कापी वाले ने ही हजारो फॉर्म बेचे है जिसकी शिकायत अधिकारियो से की है।

इधर डाकघर में सैकड़ो की भीड़ फर्जी फॉर्म जमा करने पहुंची जिसकी सूचना अधिकारियो के पास होने पर डाक विभाग के चीफपोस्ट मास्टर ने सभी को वह फॉर्म फर्जी होने की बात बताई और लोगो को वापस जाने के लिए कहा जिस पर कुछ महिलाओ ने हंगामा भी किया जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगो को शांत कराया।इस मामले पर अधिकारियो द्वारा फर्जी फॉर्म छपवाकर बेचने वाले पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
फतेहपुर जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला इटरौरा-भसरौल मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा. सात किलोमीटर लंबे...
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us