Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kritika Mishra Kanpur : शिक्षक की बेटी कृतिका मिश्रा बनी IAS अर्जित की 66वीं रैंक जाने कैसे मिली उन्हे सफलता

Kritika Mishra Kanpur : शिक्षक की बेटी कृतिका मिश्रा बनी IAS अर्जित की 66वीं रैंक जाने कैसे मिली उन्हे सफलता
शिक्षक बेटी बनी आईएएस (IAS Kritika Mishra Kanpur)

कानपुर की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में देश में 66 वीं रैंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है ,शिक्षक की बेटी कृतिका मिश्रा अब आईएएस बन गयी है उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता काफी खुश है कृतिका ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है वहीं कृतिका के आईएएस बनने की सूचना पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर की कृतिका मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में आई 66 वीं रैंक
  • हिंदी मीडियम और साक्षात्कार में शहर में पाया प्रथम स्थान
  • कृतिका मिश्रा बनी आईएएस ,दिया माता पिता को श्रेय

Kanpur girl Kritika Mishra became IAS : यूपीएससी परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया है जिसमें कानपुर का भी डंका बजा है, इस परीक्षा में कानपुर के जवाहर नगर में रहने वाले शिक्षक दिवाकर मिश्र की बेटी कृतिका मिश्र ने देश में 66 वां स्थान पाया है ,वहीं कृतिका ने हिंदी मीडियम में यूपीएससी की परीक्षा दी और साक्षात्कार में पास होकर शहर मे प्रथम स्थान का मुकाम भी पाया.

 

कृतिका ने सफलता का श्रेय दिया गार्जियंस को

कृतिका ने कड़ी मेहनत के साथ यूपीएससी परीक्षा क्रैक किया है, उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता पिता और अपनी छोटी बहन को दिया है. पिता दिवाकर मिश्र बीएनएसडी इंटर कालेज में शिक्षक और प्रवक्ता भी है वही मां एलआईसी में कार्यरत है एक छोटी बहन मुदिता मिश्रा जिन्हें युवा संसद की विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ था.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

हिन्दी माध्यम से आईएएस परीक्षा देने व साक्षात्कार में पास कृतिका मिश्रा ने शहर में पहला स्थान पाया है, जिसके बाद कृतिका का आईएएस में चयन हुआ है,आईएएस में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर दौड गई है बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है कृतिका विश्वविद्यालय से पीएचडी भी कर रही है उसने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और कहा कि बचपन से ही उसे देश की सेवा करने की ललक थी जो आज ईश्वर की इच्छा से पूरी हो गई  अब कृतिका इस प्रतिष्ठित पद पर बैठकर जो भी उनके दायित्व है उन्हें पूरी निष्ठा के साथ करेगी, पिता डाक्टर दिवाकर मिश्रा बेटी की सफलता से बेहद खुश नजर आये .कृतिका ने हमेशा सेल्फ स्टडी पर फोकस किया है .

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

पढ़ाई में कृतिका हमेशा रही अव्वल

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

कृतिका मिश्रा बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही हैं यूपीएससी जैसी कड़ी परीक्षा को पास करने में कृतिका ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है, जिससे उसने जब भी मौका मिला कड़ी मेहनत के पढ़ाई में निरंतरता बनाये रखी ,वे कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी भी कर रही हैं ,कृतिका ने वर्ष 2015 में बाल श्री पुरुस्कार भी जीता है अब आईएएस बनकर आगे वे देश और समाज की सेवा अपनी पूरे दायित्वों व निष्ठा से करेंगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us