Ips Sanjeev Suman Biography: जानिए कौन हैं IPS संजीव सुमन ! जिन्हें बनाया गया है अलीगढ़ का कप्तान
आईपीएस अफसर (Ips Officers) बनना लगभग हर एक का सपना होता है. सिविल सर्विसेज (Civil Services) में अपना संपूर्ण योगदान देकर आईपीएस बनने का ख्वाब हर कोई संजोए रहता है, यह ख्वाब पूरे उन्हीं के होते हैं जो कड़ी मेहनत और परिश्रम करता है. इनमें एक नाम ऐसा भी है जिन्हें संघर्षों को लेकर भी जाना जाता है जी हां आज हम बात करने जा रहे हैं 2014 बैच के आईपीएस अफसर संजीव सुमन (Sanjeev Suman) की जिनका अबतक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वर्तमान में इन्हें अलीगढ़ की कमान सौंपी गई है.
कौन हैं आईपीएस संजीव सुमन?
आईपीएस संजीव सुमन (Sanjeev Suman) बिहार (Bihar) राज्य के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी भी की. जब नौकरी में मन नहीं लगा तो यूपीएससी (Upsc) की परीक्षा की तैयारी में जुट गए और परीक्षा पास कर दूसरे अटेम्प्ट में आईपीएस (Ips) बन गए.
जानकारी के अनुसार बचपन से ही उन्हें पढ़ाई-लिखाई (Studies) का काफी शौक था यही कारण है कि उन्होंने पहले कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद सिविल सर्विसेज को ज्वाइन कर देश की सेवा करने का विचार आया. आज वह बतौर एसपी कई जिलों में रह चुके हैं और अब उन्हें अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है. संजीव सुमन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं.
संजीव सुमन की कहाँ-कहाँ रही तैनाती?

लखीमपुर में रातों रात सौंपी गई थी कमान, कावंड़ियों संग किया था डांस
लखीमपुर खीरी में बतौर एसपी के पद पर तैनात रहे संजीव सुमन के साथ एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें ट्रोलर्स (Trols) का शिकार बनना पड़ा. दरअसल जिले में दो सगी बहनों के साथ रेप और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस का घेराव करते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा था, मोर्चा संभालने पहुंचे एसपी संजीव सुमन उग्र भीड़ को रोकने के लिए धमकी देते हुए नजर आ रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुआ था. इसके बाद से ही वह ट्रोलर्स की नजरो में चढ़ गए थे, इसी वायरल वीडियो को लेकर उन्हें काफी परेशान भी किया गया था.
अलीगढ़ जिले में दी गयी बतौर एसएसपी तैनाती
हालांकि इस घटना को हुए अरसो बीत चुके हैं. अब उन्हें वर्तमान में अलीगढ़ (Aligarh) का एसएसपी बनाया गया है तो यह थी एक छोटी सी कहानी आईपीएस संजीव सुमन की जो काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है. "युगांतर प्रवाह" की टीम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है साथ ही अपने पाठकों से हम वादा करते हैं कि ऐसे ही मोटिवेशनल और प्रेरणादायक लोगों के जीवन से जुड़ी कहानियों को आपके सामने पेश करते रहेंगे.
