
Indian Wedding News:हमीरपुर में जयमाला पड़ते ही दुल्हन ने दूल्हे पर गाल पर जड़े कई थप्पड़ जानें आगे क्या हुआ
On
यूपी के हमीरपुर ज़िले से शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में जयमाला के दौरान का है. दुल्हन दूल्हे के गाल पर कई थप्पड़ जड़ देती है औऱ गुस्से से स्टेज से उतर चली जाती है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Hameerpur Viral Video Indian Funny Wedding News
Hameerpur News:शादियों का सीज़न चल रहा है.इन शादियों में कई बार कई अजीबोगरीब वाक़या हो जाते हैं.ऐसा ही एक मामला यूपी के हमीरपुर ज़िले से सामने आया है.यहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ देती है.यह पूरा मामला उस वक्त हुआ जब दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाने जा रहे थे.दूल्हे ने दुल्हन के गले मे जैसे ही जयमाल डाला दुल्हन अचानक भड़क उठी औऱ उसने दूल्हे के गाल पर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए औऱ पैर पटकते हुए गुस्से में स्टेज से उतरकर चली गई. हालांकि दुल्हन ने थप्पड़ क्यों जड़े वह किस बात पर गुस्सा थी इसका पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में जालौन के एक गांव से बारात आई थी.जिसमें जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ बरसा दिए.वजह क्या थी किसी को नहीं पता.



Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
