Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Health ATM : योगी सरकार ने दी हेल्थ एटीएम की सौगात पांच मिनट में पचास से ज़्यादा जांचें रिपोर्ट भेज कराएं इलाज़

UP Health ATM : योगी सरकार ने दी हेल्थ एटीएम की सौगात पांच मिनट में पचास से ज़्यादा जांचें रिपोर्ट भेज कराएं इलाज़
UP Health ATM

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य से जुड़ी सौगात लोगों को दी है.पूरे प्रदेश के प्राथमिक औऱ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगें.इसकी शुरुआत गोरखपुर से हो चुकी है.

UP Health ATM News : उत्तर प्रदेश के लोगों ख़ासकर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने हेल्थ एटीएम के रूप में बड़ी सौगात दी है.छोटी छोटी जांचों के लिए अस्पतालो के कई कई चक्कर लगाने से लोगों को मुक्ति मिलेगी. फ़िलहाल हेल्थ एटीएम ( First Health ATM In UP ) की शुरुआत गोरखपुर के चरगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हो गई है. लेकिन जल्द ही पूरे प्रदेश के प्राथमिक ( PHC) औऱ सामुदायिक ( CHC) स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे.

गोरखपुर के चरगवां स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम के शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो से लगातार शिकायतें आती हैं कि ग्रामीण इलाकों में खुले सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आते हैं. अब हेल्थ एटीएम लग जाने से वह समस्या दूर हो जाएगी. टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से रिपोर्ट भेज डॉक्टर से परामर्श भी लिया जा सकेगा. Health ATM In UP Hindi News

क्या है हेल्थ एटीएम..

हेल्थ एटीएम एक ऐसी मशीन है जिससे एक ही बार में कई तरह की जांचें हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि इस मशीन में कोई भी व्यक्ति स्वयं से पांच मिनट के अंदर 50 से ज़्यादा जांच कर सकता है.जैसे वजन, पल्स रेट, कार्डियक, ब्लड शुगर, यूरिन, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, आर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेगनेंसी टेस्ट, टाइफाइड जैसी महत्वपूर्ण जांच आसानी से हो जाएंगी.

हेल्थ एटीएम से निकली जाँच रिपोर्ट को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से ऑनलाइन डॉक्टरों को भेज परामर्श ले सकता है. Kya Hai Health ATM 

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us