Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर उपचुनाव:बाढ़ प्रभावित गाँवो में मतदान का बहिष्कार..समझाने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष तो भड़क गए ग्रामीण.!

हमीरपुर उपचुनाव:बाढ़ प्रभावित गाँवो में मतदान का बहिष्कार..समझाने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष तो भड़क गए ग्रामीण.!
हमीरपुर में मतदान का बहिष्कार फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हमीरपुर की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है.. लेक़िन कई इलाकों में लोगों का मतदान बहिष्कार जारी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

हमीरपुर:ज़िले की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान की प्रकिया प्रारम्भ है।ज्यादातर इलाकों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीक़े से चल रहा है।लेक़िन कुछ इलाके ऐसे भी जहां लोग मतदान का बहिष्कार कर सड़को पर उतर नारेबाजी कर रहे हैं।

क्यों हो रहा है मतदान का बहिष्कार..

हमीरपुर इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं।यमुना और बेतवा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिसके चलते सैकड़ो गाँवो में बाढ़ का पानी घुस गया है।किसानों की हजारों बीघे फ़सल चौपट हो गई हैं।  सैकड़ों की संख्या में लोगों के मकान इस बाढ़ में बह गए।जिसके चलते बाढ़ प्रभावित गाँवो लोग उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते नेताओं और जिला प्रशासन के ऊपर इस ओर ध्यान न देने का आरोप लगा मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-हमीरपुर:सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी..नौ प्रत्याशी मैदान में.!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

उपचुनाव में सदर विधानसभा के आधा दर्जन से अधिक गाँवो में मतदान का बहिष्कार जारी है।बहिष्कार कर रहे ग्रामीण मेरापुर गाँव में सड़क और नदी की पिचिंग को लेकर बहिष्कार कर रहे हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पहुचे तो ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने जिलाध्यक्ष को बैरंग वापस भेज दिया।ग्रामीणों को समझा रहे जिलाध्यक्ष ने जब लोगों से कहा कि बहिष्कार करने से कोई काम हो जाएगा क्या तो और भी भड़क गए और जिलाध्यक्ष के सामने ही जमकर नारेबाजी कर विरोध करने लगे।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

ये भी पढ़े-हमीरपुर:कर्ज़ लेक़र पाले थे किसान ने चालीस मवेशी..बेतवा सब बहा ले गई..जिला प्रशासन से मदद की गुहार.!

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने वहां से जाना ही उचित समझा और धीरे से अपनी गाड़ी में बैठ निकल गए।थाना मौदहा के रमना गाँव,सहित विकास खंड कुरारा क्षेत्र के आधा दर्जन गाँवो में वोट का बहिष्कार चल रहा है मौक़े पर मौजूद जिला प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us