Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

गाजीपुर बस हादसा: यूपी के Ghazipur में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत ! बड़ी संख्या में लोग घायल, योगी ने ये कहा

यूपी के गाजीपुर में बड़ा बस हादसा : Image Credit Original Source

Ghazipur Bus Accident

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में 11 हज़ार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में सवार पांच लोगों की मौत जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घरातियों से भरी बस मऊ (Mau) से महाहरधाम जा रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने घटना में चिंता व्यक्त की है.

गाजीपुर में बारातियों से भरी बस आई हाईटेंशन तार की चपेट में, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में सोमवार को बारातियों से भरी बस अचानक 11 हज़ार हाईटेंशन की चपेट में आई गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई. जानकारी के मुताबिक बस मऊ (Mau) से महाहर धाम (Mahahar Dham) कन्या पक्ष को लेकर जा रही थी. बताया जा रहा है कि मरहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचने पर बस झूल रहे तारों की चपेट में आ गई और बस जलने लगी. जानकारी के मुताबिक बस करीब 50 लोग सवार थे जिनमें औरते पुरुष और बच्चे शामिल थे. घटना में करीब 5 लोग जलकर मर गए जबकि 10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाजीपुर के महाहर धाम में होनी थी शादी, अचानक हो गई घटना

मऊ (Mau) जनपद के रानीपुर क्षेत्र के खिरिया गांव के रहने वाले नंदू सरोज की बेटी खुशबू की शादी गाजीपुर के गांव माधवपुर के रहने वाले रामायण सरोज के सुपुत्र तेज बहादुर से होनी थी. बताया जा रहा है कि शादी महाहर धाम (Mahahar Dham) गाजीपुर से करने के लिए कन्या पक्ष के लोग बस से जा रहे थे. बस में करीब 50 लोग बैठे थे. बस सवार एक व्यक्ति का कहना था कि पुलिस ने एक रास्ता ब्लाक करके रखा था जिसके कारण उसे दूसरी दिशा की ओर मोड़ दिया गया.

रास्ते में 11 हज़ार के तार लटक रहे थे जिसको बचाते हुए बस ड्राइवर निकाल रहा था लेकिन अचानक तार बस में टच हो गए और बस जलने लगी. बताया जा रहा है कि बस में आग इतनी तेजी से फैली की पूरी बस धू-धू कर जलने लगी मानो आग का गोला हो. बस में सवार 5 लोग उसी आग में जिंदा जल गए और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया किसी तरह समझाने पर लोग शांत हुए.

सीएम योगी ने जताई चिंता, किया मुवाबजे का एलान

गाजीपुर में हुई भयावह घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताते हुए दुःख व्यक्त किया और मरने वाले के परिवार को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार मुवाबजा देने का एलान किया है वहीं इस पूरी घटना पर जांच करने के आदेश दिए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

सिंदूरदान देकर संपन्न कराई गई सामान्य ढंग से शादी

महाहर धाम पहुंचने से पहले हुई भयावह घटना के बाद कुछ कन्या पक्ष के लोग मंदिर पहुंचे और उसके बाद सामान्य ढंग से शादी की रश्मों को निभाया गया. बताया जा रहा है कि केवल सिंदूरदान करते हुए कन्या को बिदा कर दिया गया. बिजली विभाग की नाकामी के चलते हुई इस घटना से कई परिवार उजड़ गए. जहां एक ओर शादी धूम धाम से होनी थी वहीं सारी रश्मों को बड़े ही सामान्य तरीके से की गई और सभी लोग वापस चले गए.

11 Mar 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने रविवार को तामेश्वर मंदिर में अपने मंगेतर के साथ...
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल

Follow Us