Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Nepal Plane Crash में यूपी के चार दोस्तों की मौत, हादसे के वक्त थे फेसबुक Live

Nepal Plane Crash में यूपी के चार दोस्तों की मौत, हादसे के वक्त थे फेसबुक Live
Nepal Plane Crash में मारे गए गाजीपुर के युवकों की फाइल फोटो

रविवार को नेपाल में हुए विमान हादसे में प्लेन में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में भारत के पाँच लोग शामिल थे, ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, इनमें से चार गाजीपुर ज़िले के चार दोस्त थे औऱ पांचवा भी यूपी के किसी ज़िले का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. गाजीपुर वाले युवक विमान हादसे के चंद सेकंड पहले फेसबुक पर लाइव थे.

Nepal Plane Crash : नेपाल में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई काठमांडू एयरपोर्ट आ रहा एक विमान पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया विमान में मौजूद सभी 72 लोग हादसे में मारे गए मरने वालों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के 4 लोग शामिल थे यह चारों दोस्त थे और मकर संक्रांति की छुट्टियों पर नेपाल घूमने गए थे हादसे के चंद सेकंड पहले का एक वीडियो भी वायरल है.दरअसल गाजीपुर का युवक प्लेन के भीतर से फेसबुक लाइक कर रहा था बस उसी दरमियान प्लेन क्रैश हो गया फेसबुक लाइव का वीडियो परिजनों ने मीडिया को उपलब्ध कराया है.

गाजीपुर का रहने वाला सोनू जायसवाल प्लेन के भीतर से फेसबुक पर लाइव था, पहले उसने विंडो के बाहर से आसमान का दृश्य दिखाया, फिर मोबाइल का कैमरा प्लेन के भीतर की तरफ कर दिया. प्लेन के भीतर सब खुश थे. बस इसी बीच मरा मरा की आवाज आने लगती है औऱ फिर वीडियो में आग का गुबार दिखाई देता औऱ सब धुंधला हो जाता है. दरअसल इसी दौरान प्लेन क्रैश हो जाता है.

नेपाल विमान हादसे मारे गए गाजीपुर के जिन चार युवकों की मौत हुई है वह आपस मे दोस्त थे, जिनके नाम हैं अनिल राजभर (28), सोनू जायसवाल (28), विशाल शर्मा (23), अभिषेक सिंह कुशवाहा (23). गाजीपुर जिला प्रशासन ने चारों युवकों के मौत की पुष्टि की है. अधिकारी परिजनों के घर पहुँचें हैं.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us