Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident:फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने कुचला

Fatehpur Road Accident:फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने कुचला
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़.

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार देर शाम क़रीब 7:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौक़े पर ही मौत हो गई.पढ़ें पूरी खबर.. Fatehpur Road Accident Latest News

Fatehpur Road Accident News:फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अंर्तगत बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. Fatehpur Lalauli Sidhav Road Accident

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाँदा साग़र मार्ग पर सिधांव गांव के पास बाँदा की तरफ़ से UP 71 AS 8145 नम्बर की बाइक से दो युवक आ रहे थे.क़रीब 7:15 बजे बाँदा की तरफ़ से ही आ रहे एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी औऱ दोनों को रौंद दिया.एक युवक का शव तो पूरी तरह से कुचल गया है.दूसरे युवक के सिर पर भी गहरी चोट आई है. दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है. सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौक़े पर पहुँचा है.

काफ़ी देर तक शवों तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी.अब बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों का नाम अतुल (24) पुत्र राजू सिंह औऱ प्रदीप पुत्र रामपाल सिंह निवासी ओनई थाना ललौली हैं.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us