Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:पूर्व प्रधान के घर से बंदूकों की चोरी करने वाला शातिर पुलिस हिरासत में, रच रहा था खौफ़नाक साज़िश

Fatehpur news:पूर्व प्रधान के घर से बंदूकों की चोरी करने वाला शातिर पुलिस हिरासत में, रच रहा था खौफ़नाक साज़िश
Fatehpur news लाल घेरे में आरोपी।जानकारी देते हुए एसपी।

फ़तेहपुर (Fatehpur news) में पूर्व प्रधान के घर से बीते दिनों उनकी दो लाइसेंसी बंदूकें क़रीब दो दर्जन जिंदा कारतूसों सहित चोरी हो गईं थीं, इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ़्तार कर लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

फ़तेहपुर:एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) के नेतृत्व में फ़तेहपुर की पुलिस टीम चुस्त दुरुस्त नज़र आने लगी है।ताबड़तोड़ खुलासों से जहाँ अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ घर करने लगा है वहीं आम जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।हफ़्ते भर के भीतर ही चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। fatehpur news

क्या है पूरा मामला..

दरअसल चांदपुर थाना क्षेत्र के भगौनापुर गाँव निवासी मैथली शरण गुप्त जो कि पूर्व में गाँव के प्रधान भी रह चुकें हैं।अपने परिवार सहित कानपुर नगर में रहतें हैं।बीते 22 दिसम्बर को जब वह अपने गाँव स्थित मकान में पहुँचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है, और घर में रखी हुई लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और .22 रॉयफल मय कारतूसों के चोरी हो गईं हैं। fatehpur news

इस सम्बंध में उन्होंने स्थानीय थाने पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।एसपी सतपाल अंतिल ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों को लगा दिया था।बुधवार को चांदपुर थाना प्रभारी दीन दयाल सिंह और एसआई राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मय पुलिस टीम के साथ नीतीश कुमार गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल की।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों बंदूकों औऱ जिंदा कारतूसों को बरामद कर लिया है।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

वर्तमान प्रधान को मारने की रच रहा था साज़िश..

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अभियुक्त नीतीश कुमार गुप्ता पहले मैथली शरण गुप्ता के यहां काम करता था।अभियुक्त ने बताया है कि वह गांव के वर्तमान प्रधान ऋषि वर्मा से खुन्नस रखता था।और उसे मारने की योजना बना रहा था इसी उद्देश्य से उसने बंदूकें चुराईं थीं।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

आरोपी ने यह भी बताया कि वर्तमान प्रधान द्वारा उसे भरी समाज में कालोनी मांगने पर बेइज्जत किया गया था।इसी बात का वह बदला लेना चाहता था।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us