Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Samachar:फतेहपुर की ऋषिका तिवारी ने लगा दी सफ़लता की 'ऊंची छलांग'

Fatehpur Samachar:फतेहपुर की ऋषिका तिवारी ने लगा दी सफ़लता की 'ऊंची छलांग'
Fatehpur News:ऋषिका को सम्मानित करते यूथ आइकॉन अनुराग श्रीवास्तव

फतेहपुर की ऋषिका तिवारी ने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया है.सफ़लता पर उनके घर पहुँचकर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. Fatehpur Latest News Fatehpur Rishika Tiwari

Fatehpur Samachar:यदि कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो तो लोग सीमित संसाधनों में भी अपने हौसलों से बडी सफलता हासिल कर सकते हैं.ऐसे ही जज़्बे का नाम है फतेहपुर की ऋषिका तिवारी जिन्होंने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है.Fatehpur News

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ऋषिका तिवारी ने अंडर-19 तरुण वर्ग में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स के ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया है.वही 100 मीटर दौड़ में भी द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है. Fatehpur News

ऋषिका की सफलता पर उनके घर पहुँचकर लोग बधाई दे रहें हैं.गुरुवार को यूथ आईकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ी के घर पहुंच कर उत्साहवर्धन  करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.उन्होंने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जनपद की बालिकाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.Fatehpur Rishika Tiwari

ऋषिका तिवारी ने बताया कि खेलकूद में ही अपना कैरियर बनाना चाहती हूँ.उनका सपना है कि वह ओलंपिक में प्रतिभाग कर जनपद के साथ-साथ देश का नाम रोशन करें.Fatehpur Latest News

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सिविल लाइन लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाली ऋषिका ने बताया कि उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं.खेल के क्षेत्र में उनकी रूचि बचपन से ही रही है.और घर से पूरा सपोर्ट मिलता है.उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई प्रसून तिवारी ने भी राष्ट्रीय स्तर में सन 2006 में ऊंची कूद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया था.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us