Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:डकैतों के गैंग का पर्दाफाश 19 साल का रोहित निकला सरग़ना तिजोरी सहित लाखों का माल बरामद

Fatehpur news:डकैतों के गैंग का पर्दाफाश 19 साल का रोहित निकला सरग़ना तिजोरी सहित लाखों का माल बरामद
Fatehpur news:पुलिस हिरासत में आरोपी।

फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़े लूट गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:बीते 15 दिनों के अंदर शहर के भीतर कई बड़ी चोरी औऱ डक़ैती की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फ़ैलाने वाले गैंग का पर्दाफ़ाश स्वाट टीम औऱ कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को कर दिया गया।पुलिस ने गैंग के सरग़ना समेत 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।इनके पास से चोरी और लूट का लाखों का सामान भी बरामद हो गया है। fatehpur news

इस गैंग के द्वारा तीन फ़रवरी को लोधीगंज स्थिति मोबाइल शॉप में चोरी, 3-4 फ़रवरी की ही रात रेनॉल्ट शो रूम में एवं आकांक्षा टीवीसी शोरूम में लूट डक़ैती, एआरटीओ आफ़िस में डक़ैती समेत कई बड़ी चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। fatehpur news

पुलिस ने इनके पास से चोरी के 25 मोबाइल, एआरटीओ आफ़िस से लूटी गई तिजोरी, 2 किलोग्राम चांदी सहित आभूषण, 1 लैपटॉप, 1 डीवीआर, चोरी की पांच मोटरसाइकिल व दो घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 4 अवैध असलहे व जिंदा कारतूसें बरामद की हैं।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इस गैंग का लीडर रोहित पांडेय उर्फ़ प्रदीप पांडेय निवासी चक्की थाना मलवां जनपद फतेहपुर है।यह अपना एक गैंग बनाकर फतेहपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।स्वाट टीम औऱ कोतवाली पुलिस द्वारा इस गैंग का पर्दाफाश किया गया है।सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एवं चोरी लूट के द्वारा अर्जित की गई सम्पति को कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही है।

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

रोहित पांडेय(19) चक्की थाना मलवां फतेहपुर

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

विकास सिंह(19) भरेठा बमरौली थाना धूमनगंज प्रयागराज

धर्मेंद्र सिंह चौहान(25) भरेठा थाना धूमनगंज प्रयागराज

पंकज जाटव(20) कुंवरपुर बनवारी थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज

गोलू उर्फ़ अरुण(19) अल्लीपुर जीता अहमदगंज थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी

संदीप पुत्र रामस्वरूप(24) आबूनगर थाना कोतवाली फतेहपुर।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us