Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anil Shukla Interview:भारत के संविधान को मानने वाले मुसलमानों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

Anil Shukla Interview:भारत के संविधान को मानने वाले मुसलमानों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।
अनिल शुक्ला : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर(Fatehpur News)में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपनी कमर कस ली है।वोटरों को मनाने के लिए भावी प्रत्याशियों ने दिन रात एक कर दिया है। ऐसे में एक उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनका ये मानना है कि वो चुनाव में नहीं बल्कि जनता ने उनको चुनाव में उतारा है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..Anil shukla interview fatehpur panchayat chunav2021

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News: उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों ने अपना-अपना दम खम लगाना शुरू कर दिया है। साम दाम दंड भेद की इस राजनीति में कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो राजनीति में समाजसेवा करने के लिए आते है। ऐसे ही एक सख्स जिले के सांखा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे जिनका नाम अनिल शुक्ला है उनका यह मानना है कि वो कई सालों से समाजसेवा कर रहे हैं इसबार वो चुनाव में जरूर खड़े हैं लेकिन चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ रही है।

कौन है अनिल शुक्ला जिनको भाजपा ने नहीं दिया समर्थन..

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और कानपुर विश्विद्यालय से परास्नातक और एलटी की ट्रेनिंग करने के बाद शिक्षक की नौकरी न करने वाले अनिल मूलरूप से सिधांव के रहने वाले हैं पिता मातादीन शुक्ल सिधांव इंटर कालेज में शिक्षक थे सन 2003 में सेवा निवृत्त हो चुके हैं। अनिल बताते हैं कि वो समाज के प्रति हर तरह से मदद करना चाहते थे इसलिए उन्होंने शिक्षक की नौकरी नहीं की सन 2009 में उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय प्रराम्भ किया (ईंट भट्ठे) आज वो सफल विजनेस मैन के रूप में कार्य करते हुए समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

विगत 31 वर्षों से जुड़े हैं संघ परिवार से..

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है पिछले लगभग 31 सालों से वो संघ परिवार का हिस्सा हैं और उनकी नीतियों के आधार पर कार्य कर रहे हैं। भाजपा में जिले के बहुआ ब्लाक से दो बार मण्डल उपाध्यक्ष के रूप कार्य कर रहे हैं।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

भाजपा से चुनाव में समर्थन न मिलने पर क्या कहा..

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

अनिल शुक्ला से जब जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा का समर्थन न मिलने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का निर्णय है जो वो उचित समझे वो करे। पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा बनी हुई है। केवल टिकट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा मैं क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहा हूँ और उस जनता ने ही अब मन बना लिया है कि मैं यहाँ से चुनाव लडूं इसलिए मैं अब यहां से चुनाव लड़ूंगा। 

क्षेत्र के लोगों का दुःख देखकर भावुक हो जाता हूँ..

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं अपने क्षेत्र में जाता हूँ तो लोगों का दुःख और मेरे प्रति स्नेह देखकर भावुक हो जाता हूँ। उन्होंने कहा यदि इसबार मैं चुनाव में जीतता हूं तो लोगों की बुनियादी समस्याओं को पूरी तरह से दूर करने का प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि यह यमुना नदी का क्षेत्र है सबसे बड़ा संकट यहां पानी का है जिसका केवल हैंडपंप उपाय नहीं है मेरा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक पानी की टंकी का निर्माण हो।

मुस्लिम भी कर रहा है मुझे वोट..

अनिल शुक्ला ने कहा भाजपा की नीति है सबका साथ सबका विकास उसी की नीति से मैं काम कर रहा हूँ। उन्होंने कहा मुझे सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। मुस्लिम समुदाय के प्रश्न में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है यहां कोई हिन्दू मुस्लिम नहीं है। ये सब विपक्षियों की चाल है। जो मुसलमान संविधान में आस्था रखता है मै उसके साथ खड़ा रहूंगा। 

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us