Fatehpur News:फतेहपुर में सपा नेता औऱ उसके परिवार पर कसा शिकंजा भाई को जेल
On
उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं.भले ही अब तक नई सरकार का गठन न हुआ हो लेकिन प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है.फतेहपुर में एक सपा नेता औऱ उसके परिवार पर पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. Fatehpur Indrasen Yadav News
Fatehpur News:यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आपराधिक इतिहास वाले सपाई नेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.ताज़ा मामला फतेहपुर जिले का है. लगातार 15 सालों तक हंसवा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर आधिपत्य रखने वाले सपा नेता इन्द्रसेन यादव के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई तेज कर दी है. गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे इन्द्रसेन यादव व उनके परिवारीजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. Fatehpur Latest News
सोमवार को असोथर औऱ थरियांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इन्द्रसेन यादव के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह यादव निवासी रामपुर इमादपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.राजेन्द्र भी गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे थे. Fatehpur News

Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
