Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:गरीबों का रोजगार छीनकर भाजपा उन्ही से करेगी सरकार की योजनाओं का बखान

Fatehpur News:गरीबों का रोजगार छीनकर भाजपा उन्ही से करेगी सरकार की योजनाओं का बखान
बुलडोजर से जूस के ठेले को हटवाता प्रशासन (फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह)

एक ओर शहरों से लेकर कस्बों तक राज्य सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त सड़क अभियान के नाम पर प्रशासन सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी पटरी आदि ग़रीब दुकानदारों को हटा रहा है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ऐसे ही दुकानदारों से सरकार की योजनाओं का बखान करने का कार्यक्रम चला रही है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.. Uttar Pradesh BJP Latest News BJP Seva Sushasan Evm Garib Kalyan Abhiyan

Fatehpur News:गाँव देहातों में एक कहावत बड़ी प्रचलित है-'जबरा मारे औऱ रोने भी न दे' मतलब आपसे ताक़तवर इंसान आपको प्रताड़ित भी करेगा औऱ रोने भी न देगा. ऐसा ही कुछ हाल हो गया वर्तमान सत्ताधारी दल भाजपा का जो एक तरफ़ गरीबों से रोजगार छीन रही है औऱ ऊपर से उन्हीं लोगों से केंद्र औऱ राज्य की सरकारों की योजनाओं का बखान करने का अभियान चला रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अतिक्रमण मुक्त सड़कों का अभियान चला. फतेहपुर जिला भी इस अभियान से अछूता नहीं रहा. शहर से लेकर कस्बों तक प्रशासन ने बुलडोजर लेकर जोर शोर से इस अभियान को चलाया. सड़क किनारे, फुटपाथों पर ठेलिया, रेहड़ी आदि लगाकर अपने और अपने परिवार का पेट पालने वाले हजारों लोगों का रोजगार छिन गया. एक तरफ़ सरकार ऐसे छोटे छोटे रोजगार धंधों को प्रोत्साहित करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे लोगों का रोजगार छीन लेती है.

सड़क किनारे विभिन्न वस्तुओं का ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले कई लोगों ने बातचीत में बताया कि सड़क किनारे खड़े होकर इसी रोजगार के सहारे किसी तरह परिवार का पेट पाल रहे थे लेकिन प्रशासन ने वह भी छीन लिया है. दुकानदारों ने कहा कि सरकार सड़क किनारों का अतिक्रमण हटवाए लेकिन हम लोगो के रोजगार की पहले व्यवस्था भी तो करे.

रोजगार छीनकर योजनाओं का बखान करेंगे बीजेपी नेता..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

राज्य सरकार के अतिक्रमण मुक्त सड़क अभियान में हजारों लोगों का रोजगार चला गया.औऱ अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के तहत 10 जून को जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में प्रत्येक वार्ड के रेहड़ी पटरी दुकानदारों से संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम करके भाजपा प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी बीजेपी नेताओं द्वारा प्रदान की जाएगी साथ ही अंत्योदय योजना का भी बखान किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us