Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश.धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को आराजक तत्वों ने तोड़ा

Fatehpur News:फतेहपुर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश.धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को आराजक तत्वों ने तोड़ा
Fatehpur News:छतिग्रस्त धार्मिक स्थल

यूपी के फतेहपुर में होली के मौक़े पर आराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को रातों रात तोड़ कर उसमें धार्मिक नारे लिख दिए. पुलिस ने मुकदमा लिख जाँच शुरू कर दी है. साथ ही टूटे हुए स्थल का प्रशासन ने पुनः निर्माण कार्य कराया है. Fatehpur News

Fatehpur News:आपसी भाई चारे एवं सौहार्द के लिए जाना जाने वाला फतेहपुर कुछ अराजक तत्वों के चलते बदनाम हो रहा है.शांति क्षेत्र से विख्यात जनपद फतेहपुर में होली के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई.मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गाँव का है, जहाँ रात को अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को तोड़ दिया गया औऱ उसमें दूसरे धर्म के धार्मिक नारे लिख दिए.

 

गुरुवार सुबह जब लोग ज़ियारत (पूजा पाठ) के लिए पहुँचें तो स्थल को, छिन्न भिन्न देख पुलिस को सूचना दी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर सीओ बिंदकी सहित भारी पुलिस बल पहुँच गया. प्रशासन ने लोगों को समझा बुझाकर आनन फानन में स्थल का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया है.

बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थल के गिराए जाने की सूचना पर मौक़े पर पुलिस प्रशासन पहुँचा है.छतिग्रस्त स्थल का प्रशासन द्वारा पुनः निर्माण कराया जा रहा है.तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है.मौक़े पर शांति व्यवस्था क़ायम है. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us