
जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय के निधन से शोक की लहर
कानपुर देहात के जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय का रविवार दोपहर अचानक ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया,वह पूर्व में फ़तेहपुर के भी जिला सूचना अधिकारी रहें हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फ़तेहपुर:मिलनसार औऱ मृदु भाषी स्वभाव के लिए चर्चित जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय का रविवार दोपहर फ़तेहपुर में निधन हो गया।मूल रूप से फ़तेहपुर के रहने वाले वीएन पांडेय(vn pandey)वर्तमान में कानपुर देहात(kanpur dehat news)में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।औरैया ज़िले के सूचना अधिकारी का चार्ज भी वर्तमान में इनके पास था।इसके पूर्व वह कई सालों तक फ़तेहपुर में भी जिला सूचना अधिकारी के पद पर आसीन थे। Fatehpur news
उनका स्थाई निवास फ़तेहपुर शहर में पटेल नगर इलाके में था।जहाँ वह अपने परिवार के संग रहते थे।परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है। kanpur dehat news

वीएन पांडेय के निधन पर कानपुर देहात के डीएम डॉ दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, फ़तेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल अंतिल सहित जिले के अधिकारियों व समस्त पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
