Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में शिक्षक विधायक व ग्राम प्रधान के हांथों योगी सरकार का टेबलेट पाकर ख़ुश हुईं छात्राएं

Fatehpur News:फतेहपुर में शिक्षक विधायक व ग्राम प्रधान के हांथों योगी सरकार का टेबलेट पाकर ख़ुश हुईं छात्राएं
टेबलेट वितरण करते विधायक सुरेश त्रिपाठी व ग्राम प्रधान अंजली मिश्रा

योगी सरकार की अति महत्वकांक्षी फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन योजना ने ज़िले में तेज़ी पकड़ ली है.पात्र छात्र छात्राओं को टेबलेट स्मार्टफोन का वितरण लगातार किया जा रहा है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.. Free Smartphone Tablet Yojana 2022 Latest News

Fatehpur News:योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम साल में प्रदेश के एक करोड़ छात्र छात्राओं को फ्री में टेबलेट औऱ स्मार्टफोन देने की योजना शुरू की थी. पहले कार्यकाल में इसकी शुरुआत भी हो गई थी. लेकिन उसके बाद अधिसूचना औऱ विधानसभा चुनाव के चलते यह योजना कुछ दिनों के रुक गई थी. प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद इस योजना को एक बार फिर गति मिली है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन ने सभी जिलों में जल्द से जल्द स्मार्टफोन/टेबलेट बांटने के निर्देश दिए हैं. 

शुक्रवार को फतेहपुर में जिला मुख्यालय स्थित डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर की 30 स्नातकोत्तर छात्राओं को शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी व टीसी ग्राम प्रधान अंजली मिश्रा हाथों से टैबलेट का वितरण हुआ.मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी व विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान अंजली मिश्रा, भाजपा नेता प्रसून तिवारी का महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

ग्राम प्रधान अंजली मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ़ से चलाई जा रही फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना छात्र छात्राओं के भविष्य के लिए काफ़ी हितकार साबित होगी.क्योंकि वर्तमान समय में इंटरनेट से पढ़ाई का दौर चल रहा है. ऐसे समय में बहुत से छात्र छात्राएं ऐसे भी हैं जो महंगे स्मार्टफोन टेबलेट नहीं खरीद पा रहे थे.सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना उनके शैक्षिक भविष्य में मददगार साबित होगी.

लैपटाॅप/टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण समिति के सदस्य डाॅ0 शकुन्तला व रमेश सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार जताया.और इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया.इस अवसर पर स्नातकोत्तर प्रवेश समिति प्रभारी डाॅ0 शोभा सक्सेना, डाॅ0 लक्ष्मी भारती तथा डाॅ0 उत्तम कुमार शुक्ल के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

इसके अलावा शुक्रवार को ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , फतेहपुर में 198,  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद फतेहपुर में 180, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सिविल लाइन्स फतेहपुर में 11 टैबलेट का वितरण छात्र छात्राओं को किया गया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us