Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:ज़मीनी विवाद में बीच शहर हुआ तांडव तमाशबीन बनी रही पुलिस

Fatehpur news:ज़मीनी विवाद में बीच शहर हुआ तांडव तमाशबीन बनी रही पुलिस
Fatehpur news:गायत्री सिंह कोतवाली में तहरीर लेकर पहुँचीं।

यूपी के फतेहपुर में इन दिनों ज़मीनों पर अवैध कब्जों को लेकर आए दिन विवाद हो रहें हैं,लेकिन ऐसा लग रहा है पुलिस इसको लेकर कतई गम्भीर नहीं है.ताज़ा मामला ज़िले की एक वरिष्ठ भाजपा नेत्री से जुड़ा हुआ है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर में एक बार फ़िर पुलिस का इकबाल घुटनों के बल बैठा नज़र आ रहा है!पुलिस की मौजूदगी में बीच शहर जिस तरह से अराजकता फैलाने की कोशिस की गई है उससे कंही न कंही नए पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल की भी तेज तर्रार वाली छवि धूमिल हुई है।fatehpur news

क्या है पूरा मामला..

दरअसल मामला ज़मीन के विवाद का है, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह ने सदर कोतवाली में पूर्व छात्र नेता स्वरूप राज सिंह जूली, मनीष, टूली, राज्यवर्धन सिंह, मानिक गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, प्रबल सिंह समेत उनके आधा सैकड़ा अज्ञात साथियों के विरुद्ध डकैती आदि की सम्बंधित धराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। fatehpur gayatri singh news

शहर के उत्तरी गौतम नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके निर्माणाधीन मकान में अवैध कब्ज़े की नियत से 50-60 लोग घर के अंदर घुस आए स्वरूप राज सिंह जूली औऱ उसके भाई व सहयोगी रॉयफल औऱ बंदूकें लिए हुए थे।Fatehpur news

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

गायत्री सिंह ने यह भी बताया है कि उक्त लोगों ने उनके बेटे के सीने पर रॉयफल तान दी औऱ सोने की चैन आदि लूट ली और मकान के निर्माणधीन हिस्से को गिरा दिया।औऱ जान से मारने की धमकियां दीं।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

घटना के वीडियो खोल रहे पुलिस की पोल..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

इस पूरे मामले के कुछ वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें साफ साफ़ देखा जा सकता है कि जिस वक़्त भीड़ जमा थी औऱ गाली गलौच हो रहा था उस दौरान पुलिस भी मौजूद थी लेकिन वह खड़े खड़े पूरा तमाशा देखती रही।

मामले के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार (Asp rajesh kumar) ने बताया है कि दो पक्षों के बीच ज़मीन के विवाद में गाली गलौच हुई है जिसका वीडियो वायरल हुआ है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us