Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:देश सेवा करते हुए कुपवाड़ा में शहीद हो गया फतेहपुर का लाल

Fatehpur news:देश सेवा करते हुए कुपवाड़ा में शहीद हो गया फतेहपुर का लाल
शहीद जवान त्रिवेद तिवारी।फ़ाइल फ़ोटो

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात फतेहपुर का जवान देश सेवा करते हुए गोली लगने से शहीद हो गया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जवान के शहीद होने की ख़बर से पूरे ज़िले में शोक की लहर दौड़ गई है।जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात फतेहपुर के जवान की मौत की ख़बर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर परिवार में कोहराम मच गया।जवान के घर पहुँच शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया है। fatehpur news

जानकारी के अनुसार खजुहा ब्लाक के नन्दापुर गाँव निवासी सेवानिवृत्त फ़ौजी अरुण कुमार तिवारी के सबसे छोटे त्रिवेद प्रकाश तिवारी(24) फ़ौज में हैं।त्रिवेद साल 2015 में भर्ती हुए थे वर्तमान में इनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। fatehpur ki news

पिता अरुण तिवारी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे बेटे के तैनाती स्थल से सूबेदार प्रदीप का फोन आया था उन्होंने आतंकियों से गोली लगने से बेटे के शहीद होने की जानकारी दी थी।

बेटे के शहीद होने की ख़बर जैसे ही घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया।रिटायर्ड फ़ौजी पिता औऱ माँ बेटे की मौत पर गहरे सदमे में हैं।हालांकि पिता को फ़ख्र है कि उनका बेटा देश सेवा करते हुए शहीद हुआ है।

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

त्रिवेद के चार बड़े भाई श्रीपति तिवारी, हरिमोहन तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी और देव प्रकाश हैं। देव प्रकाश फौज में है और रांची में तैनात हैं।वेद प्रकाश कानपुर संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात हैं।शेष दोनों बड़े भाई गाँव में ही कृषि कार्य करते हैं।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us