Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में पाइप फटने के विवाद में अधेड़ की हत्या कई घायल

Fatehpur News:फतेहपुर में पाइप फटने के विवाद में अधेड़ की हत्या कई घायल
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में सोमवार रात पाइप फटने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया.जमकर चले लाठी डंडों में एक अधेड़ की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur News Narayanpur Murder Case

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में  सोमवार रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं औऱ एक की हमले में मौत हो गई है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव का है. 

जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी रामसनेही लोधी (63) का पुत्र जितेंद्र के पास खुद की बोलेरो गाड़ी है.जिसे वह स्वयं चलाता है.उसकी बोलेरो रेलवे के फ्रेट कॉरीडोर प्रोजेक्ट के काम में संबद्घ है.वह सोमवार रात क़रीब आठ बजे बोलेरो लेकर घर लौट रहा था.गांव के छोटेलाल खेत में नलकूप से पाइप डालकर पानी लगाए थे.पाइप सड़क के ठीक बीचों बीच से पड़ा था.जितेंद्र को रात में पाइप नहीं दिखा उसने बोलेरो पाइप पर चढ़ा दी.जिससे पाइप फट गया.इसी को लेकर जितेंद्र की छोटेलाल से कहासुनी हो गई.

बताया जाता है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था.पाइप फटने की एवज में जितेंद्र रात को रुपए देने छोटेलाल के घर गया जहां एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए. आरोप है कि इसी बीच छोटेलाल सहित परिवार के रामू, श्यामू, बड़कू, छोटू व उनके परिवार की एक महिला ने जितेंद्र पर हमला कर दिया. जितेंद्र को बचाने उसका पिता रामस्नेही, भाई वीरेंद्र, मनोज भी पहुंचे.

पिटाई से रामस्नेही बेदम हो गए.बीच-बचाव में वीरेंद्र, मनोज भी घायल हुए.घटना की 112 में सूचना दी गई.पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई.जहाँ डॉक्टर ने रामसनेही को मृत घोषित कर दिया.सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है.घायल रामसनेही की मौत हो गई है.दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us