Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News:थरियांव हत्याकांड का खुलासा बेटा ही निकला बाप का हत्यारा 1 लाख की दी थी सुपारी

Fatehpur Murder News:थरियांव हत्याकांड का खुलासा बेटा ही निकला बाप का हत्यारा 1 लाख की दी थी सुपारी
Fatehpur Murder News

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगलपुर मजरे रामपुर थरियांव गाँव में बीते 4 दिसम्बर की रात जलकेशन उर्फ़ लाला नाम के व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur Murder News Thariyav Murder Case

Fatehpur Murder News:फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के जलकेशन लोधी उर्फ़ लाला हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया.जलकेशन की हत्या औऱ किसी ने नहीं उसी के इकलौते पुत्र ने एक लाख की सुपारी देकर बदमाशों से कराई थी.इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अभियुक्तों ने गहरी साज़िश रची थी.थरियांव पुलिस द्वारा घटना के सफ़ल अनावरण पर एसपी ने पुलिस टीम को दस हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया है. Fatehpur Thariyav Jalkeshan Urf Lala Murder Case

एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 4 दिसम्बर की देर रात दिमंगलपुर मजरे रामपुर थरियांव में जलकेशन लोधी (48) उर्फ़ लाला की घर के बाहर सोते वक्त गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. मृतक के पुत्र इंदल द्वारा गाँव के ही विपक्षी घूरे लोधी व श्रवण लोधी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने दोनों नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जाँच शुरू की जिसके बाद कई चौकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए.Fatehpur News In Hindi

मामले की विवेचना कर रही पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले वास्तविक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस टीम ने जाँच में पाया कि जलकेशन की हत्या की साज़िश उसके ही पुत्र इंदल द्वारा रची गई थी.Fatehpur Jalkeshan Murder Case

इसके लिए इंदल ने अपने मौसा मान सिंह निवासी गिरिया थाना खखरेरू को शामिल किया.इंदल ने हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी थी. मान सिंह ने अबरार निवासी देवदासीपुर थाना खखरेरू, कामता निवासी छीमी थाना खागा व बच्चा उर्फ़ रामजीत निवासी हाशिमपुर भेदपुर थाना थरियांव को जलकेशन के हत्या की जिम्मेदारी दी.Fatehpur Thariyav Murder Case

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

योजनाबद्ध तरीक़े से बदमाशों ने बीते 4 दिसम्बर की रात जलकेशन उर्फ लाला की गोलीमार कर हत्या की. पुलिस ने इंदल, अबरार, मान सिंह, और कामता को गिरफ्तार किया है. बच्चा उर्फ़ रामजीत फ़रार हैं. Fatehpur Crime News

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से आलाक़त्ल तमंचा, सात हज़ार नगद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us