Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर शराब कांड:माफ़िया को संरक्षण देने वाले तत्कालीन एसओ समेत तीन एसआई सस्पेंड.!

फतेहपुर शराब कांड:माफ़िया को संरक्षण देने वाले तत्कालीन एसओ समेत तीन एसआई सस्पेंड.!
Fatehpur news:पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल।फ़ाइल फ़ोटो

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गाँव में अपमिश्रित अवैध शराब पीने से हुई मौतों के मामले में बुधवार को तीन औऱ उपनिरीक्षकों को निलंबित किया है.इनमें से एक पूर्व में गाजीपुर थाना प्रभारी के पद पर भी तैनात थे.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गाँव में घटित हुई घटना की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है।लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही की तलवार चल रही है।बुधवार को एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को शराब तस्कर को संरक्षण देने के मामले में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। fatehpur news

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि भौली प्रकरण में आरोपी सीमू सिंह निवासी जैतपुर थाना गाजीपुर के ऊपर इसके पहले भी गाजीपुर थाने में 11 मई 2020 को अवैध शराब के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।लेकिन मुकदमें में तत्कालीन पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई औऱ शिथिल विवेचना के चलते अभियुक्त सीमू सिंह को मुकदमे से विरक्त कर दिया गया था।

इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन थाना अध्यक्ष आशीष सिंह, विवेचक एसआई घनश्याम शुक्ला औऱ सम्बंधित हल्का प्रभारी एसआई सुरेश शुक्ला को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भौली गाँव में अपमिश्रित शराब पीने से दो लोगों की मौत औऱ 19 लोगों के बीमार हो जानें के मामले में एसपी के निर्देश पर गठित हुई टीमों द्वारा मंगलवार को गुमटी में रखकर अवैध शराब बेचने वाले दुकानदार सन्तोष लोधी निवासी इन्द्रो थाना गाजीपुर औऱ दुर्गेश सिंह उर्फ़ सीमू सिंह निवासी जैतपुर थाना गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। fatehpur liquor case

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

एसपी ने बताया था कि अभी जाँच में कई औऱ नाम भी प्रकाश में आए हैं।जो अवैध शराब की तस्करी औऱ अपमिश्रित शराब का कारोबार ज़िले में कर रहें हैं।जिसकी जाँच की जा रही है।उन्होंने बताया था कि सम्पूर्ण कड़ी के खुलासे के लिए लगातार पुलिस टीमें प्रयासरत हैं जल्द ही सम्पूर्ण कड़ी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

बता दें कि इसके पूर्व भौली प्रकरण में डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार, बीट के सिपाही, गाजीपुर थाने में तैनात हल्के के उपनिरीक्षक ब्रजेश माथुर, बीट कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।थानाध्यक्ष के खिलाफ भी प्रारम्भिक जाँच सीओ जाफरगंज को सौंपी थी।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us