Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: दवाओं की कमी से जूझ रहा है फ़तेहपुर.कालाबाजारी पर क्या बोले संगठन के अध्यक्ष।

Fatehpur News: दवाओं की कमी से जूझ रहा है फ़तेहपुर.कालाबाजारी पर क्या बोले संगठन के अध्यक्ष।
वीरेंद्र कुमार गुप्ता: अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन

फ़तेहपुर में बढ़ते कोरोना के कारण स्थिति असमान्य हो चुकी है।तेज बुख़ार और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोग मरने के लिए मजबूर हो रहें हैं। तो वहीं जिले में बुनियादी दवाओं की किल्लत हो रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत में क्या कहा सुनिए (Fatehpur Latest News Today)

Fatehpur Latest News Today: फ़तेहपुर में कोरोना(Corona Virus)का ग्राफ़ बढ़ता जा रहा है तो वहीं तेज़ बुख़ार और ऑक्सीजन की कमी से जिले के अधिकतर लोग लगातार ग्रसित हो रहें।मरीजों को सदर अस्पताल में बेड तक नहीं मिल पा रहा है।ऑक्सीजन की खानापूर्ति के बीच दवाओं की किल्लत से जनपदवासी जूझते नज़र आ रहें।इस संदर्भ में फ़तेहपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत की।(Fatehpur Latest News Today)

दवाओं की कमी पर उन्होंने कहा कि आपूर्ति से अधिक बिक्री हो रही है जिसकी सबसे बड़ी वज़ह है कि मरीजों द्वारा अधिक से अधिक दवाओं का संग्रह किया जा रहा है।लोगों के अंदर दवाओं की कमी से भय व्याप्त हो रहा है जिसकी वज़ह से वह अधिक से अधिक दवाएं ख़रीद कर रख ले रहें हैं जरूरत से अधिक दवाओं के संग्रहण से बाज़ार में इसकी कमी देखने को मिल रही है।उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूँ कि जितनी जरूरत हो उतनी दवाएं ले जिससे सभी तक ये पहुँच सके।(Fatehpur Latest News Today)

दवाओं की कालाबाजारी पर क्या बोले वीरेंद्र गुप्ता.?

बाज़ार में दवाओं की कमी से इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है।इसपर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी नहीं होगी अगर कोई भी ऐसा करता है तो हमको तुरंत इसकी सूचना दी जाए साथ ही मैं जिला प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि उसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई भी करें। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन कोरोनो(Corona Virus)काल मे लगातार लोगों की मदद कर रहा एसोसिएशन की तरफ़ से कई बार आम लोगों के लिए मास्क और सेनेटाइजर मुफ्त में वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी कोविड काल मे लोगों की सेवा करते हुए दिवंगत हो गए हैं।(Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

दवाओं की कमी को दूर करने में प्रशासन करे मदद..

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में दवाओं की काफी कमी है और फ़िलहाल अभी इसे दूर नहीं किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी कमी है कि दवा निर्माता कंपनी जिसके अधिकतर सिएंडफ़ प्रदेश की राजधानी में हैं वहां बढ़ते कोरोनो कर्फ्यू की वजह से उसकी आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।अगर जिला प्रशासन प्रदेश के उच्चाधिकारियों से बात करके दवाओं की सप्लाई करने के लिए कहती है तो इस समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसाशन की तरफ़ से कई बार हमारे दवाओं के वाहन का बिना वज़ह चालान किया गया है जिसके कारण भी समस्या उत्पन्न हो रही है अगर जिला प्रशासन हमारा सहयोग करती है तो हमारा संगठन भी उनका सहयोग करेगा।(Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us