Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य बिजली महोत्सव हसवा में हुआ संपन्न कई उपभोक्ता हुए सम्मानित

Fatehpur News: उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य बिजली महोत्सव हसवा में हुआ संपन्न कई उपभोक्ता हुए सम्मानित
उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम में सम्मानित होते उपभोक्ता

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य 2047 बिजली महोत्सव की श्रृंखला का हसवा ब्लाक में कार्यक्रम संपन्न हुआ.इस अवसर पर कई उपभोक्ताओं को योजना में छूट देते हुए सम्मानित किया गया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Hasva Ujjwal Bharat Ujjwal Bhavishya 2047 Plan Latest News Hindi)

Fatehpur News: उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य 2047 के तहत देशभर में विद्युत क्षेत्र में हुई प्रमुख उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए. 25 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया. यूपी के फतेहपुर में भी यह कार्यक्रम हसवा ब्लाक में संपन्न हुआ.(Fatehpur Hasva Ujjwal Bharat Ujjwal Bhavishya 2047)

कार्यक्रम में गत वर्षों में विद्युत के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों जैसे-वन नेशन वन ग्रिड, रिन्यूवल एनर्जी, कंज्यूमर राइट एवं ग्रामीण विद्युतीकरण पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं.साथ ही ऊर्जा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया.

इसके अलावा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्क्ड़ नाटक व लोकनृत्य आदि का भी आयोजन किया गया. (Fatehpur Hasva Ujjwal Bharat Ujjwal Bhavishya 2047)

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार देते जेई नीलेश मिश्रा

बिजली विभाग ने एक मुफ्त योजना में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ उन उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने एकमुफ्त योजना का लाभ उठाते हुए विद्युत विभाग के राजस्व को बढ़ाने में मदद की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा को सम्मानित करते अधिशाषी अभियंता राजमंगल सिंह,NTPC के राजीव त्रिपाठी और श्रीनिवास शर्मा

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को संपन्न करने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा हसवा ब्लाक प्रमुख पासवान विकास पासवान ने सरकारी की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा की लोगों को सरकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के राज मंगल सिंह एनटीपीसी के नोडल अधिकारी राजीव त्रिपाठी एवं श्रीनिवास शर्मा सहित उपखंड अधिकारी जाहिद सिद्धकी उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार, अवर अभियंता नीलेश मिश्रा, प्रमोद कुमार,पीयूष सोनकर,अनिल कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी जय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपलब्ध रहे.(Fatehpur Hasva Ujjwal Bharat Ujjwal Bhavishya 2047)

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us