Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Election News 2022:फतेहपुर में भाजपा विधायक का प्रचार करने गए नेताओं के विरोध में उतरे ग्रामीण जमकर हुई नारेबाजी

Fatehpur Election News 2022:फतेहपुर में भाजपा विधायक का प्रचार करने गए नेताओं के विरोध में उतरे ग्रामीण जमकर हुई नारेबाजी
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

फतेहपुर में भाजपा विधायकों औऱ उनके समर्थकों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है.खागा विधायक कृष्णा पासवान के विरोध का वीडियो वायरल होने के बाद अब सदर विधायक विक्रम सिंह के विरोध का वीडियो वायरल हो गया है.पढ़ें पूरा मामला..Fatehpur MLA Vikram Singh Protest Viral Video

Fatehpur News:फतेहपुर में भाजपा विधायकों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.कुछ दिन पूर्व खागा विधायक कृष्णा पासवान का ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है.अब ताज़ा मामला सदर विधानसभा क्षेत्र का है.यहाँ से भाजपा विधायक औऱ प्रत्याशी विक्रम सिंह का भी एक गाँव में ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जानें का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. Fatehpur Election 2022 Viral Video

क्या है पूरा मामला..

दरअसल सदर विधानसभा क्षेत्र के चक रसूलाबाद गाँव में रविवार को भाजपा प्रत्याशी (वर्तमान विधायक) विक्रम सिंह के लिए वोट का समर्थन मांगने भाजपा नेताओं की एक टीम पहुँचीं हुई थी.इसी दौरान अन्ना पशुओं की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं का विरोध करना शुरू कर दिया.ग्रामीणों की भीड़ ने योगी मोदी मुर्दाबाद, सदर विधायक मुर्दाबाद आदि के नारे लगाने शुरू कर दिया.प्रचार करने गए भाजपा नेताओं में नामित सभासद धनंजय द्विवेदी, जीतू हरायण, शिवपूजन तिवारी आदि नेता शामिल थे. Fatehpur BJP MLA Vikram Singh Latest News

सपाइयों ने लगाए नारे...

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

मामले में भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी ने बताया कि विरोध करने वाले सपा कार्यकर्ता थे.ग्राम प्रधान प्रदीप यादव औऱ उसके परिवारीजनों ने मिलकर सपा प्रत्याशी की दिख रही हार से बौखलाहट में नारेबाजी की है.उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह तीसरी बार भारी मतों से जीतने जा रहें हैं.औऱ प्रदेश में योगी की सरकार बनने जा रही है.इसी के चलते विरोधी परेशान हो गए हैं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us