Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:कुएं में मिला मासूम कृष्णा का शव.आख़िरी बार बाबा ने दी थी आइसक्रीम।

फाइल फोटो:रुद्र प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा(युगान्तर प्रवाह)

फ़तेहपुर के कौडर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब पांच वर्षीय कृष्णा का शव एक कुएं में मिला..बताया जा रहा है सोमवार शाम करीब पांच बजे के बाद कृष्णा अचानक गायब हो गया था।घर वालो के खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार आख़िरी बार बाबा ने उसे आइसक्रीम दी थी। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...Krishna dies after falling in a well kaudar thana asothar

फ़तेहपुर(Fatehpur News):मंगलवार को असोथर थाना (Asothar Thana News) क्षेत्र के कौडर गांव(Kaudar News) में उस समय कोहराम मच गया जब कृष्णा नाम(Krishna) के एक बच्चे का शव उसी के घर के सामने बने कुएं में मिला।सोमवार को करीब पांच बजे के बाद से बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल रहा था परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब पांच बजे रुद्र प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा(Rudra Pratap Singh Krishna) घर से खेलने के लिए निकला गांव में आइसक्रीम वाले के आने के बाद जब बच्चे ने आइसक्रीम खाने की जिद की तो उसके बाबा धीरेंद्र प्रताप सिंह(Dhirendra Pratap Singh) ने कृष्णा को आइसक्रीम दिलाई उसके बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। बताया जा रहा है कि कृष्णा के बाबा अपने घर के मवेशियों को चारा देने लगे और उन्होंने कृष्णा के बारे में ध्यान नहीं दिया। काफी देर जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिजन उसे ढूढ़ने लगे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घर के सामने बने कुएं(well) में भी जब कृष्णा को खोजा गया तो उसमें भी उसका कुछ पता न चला। घबराएं परिजनों ने असोथर थाने(Asothar Thana News) में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज कराई। देर रात पुलिस जब गांव में आई तो उसने भी कुएं में खोजबीन की लेकिन उनको भी कुछ हाथ न लगा।

कुएं से कृष्णा को निकालते हुए फोटो युगान्तर प्रवाह

गांव की महिला को आई थी कुएं में गिरने की आवाज़।

पड़ोस की एक महिला को शाम को करीब 5 से 6 के बीच मे घर के पास में बने कुएं में कुछ गिरने की आवाज़ आई थी। इसी बात को घ्यान में रखते हुए परिजनों ने कुएं में खोजबीन की थी। लेकिन देर रात उन्हें कुछ हाथ न लगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे जब पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने जब कुएं में खोजबीन की तो मासूम कृष्णा का शव मिला। शव मिलने के बाद मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

सीओ थरियांव अनिल कुमार(CO Thariyano Anil Kumar) ने बताया कि कृष्णा(Krishna) के बाबा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफ़ी खोजबीन के बाद मासूम का शव घर के पास में बने कुएं मिला है ऐसा लग रहा है कि खेलते हुए बच्चा कुएं में चला गया था जहां उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

06 Apr 2021 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Latest News

UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त
यूपी में पंचायत चुनाव भले देर से हों, लेकिन ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है. इसी बीच कासगंज...
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026: बड़ा मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार
Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका
Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

Follow Us