Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे..मुकदमा उस पर लिखा गया जो तीन महीने से गायब है।

Fatehpur News:पुरानी रंजिश के चलते जमकर चले लाठी डंडे..मुकदमा उस पर लिखा गया जो तीन महीने से गायब है।
जिला अस्पताल में भर्ती आमिर फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर(Fatehpur News) के अंदौली(Andauli) गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं हरैनी की बात तब हुई जब तीन महीने से बाहर रह रहे व्यक्ति के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...clash between two sides due to old enmity village andauli fatehpur

फ़तेहपुर(Fatehpur News):गुरुवार की रात अंदौली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई कई लोगों के सर में चोट लगी तो कईयों के हाथ पैर टूटे।घटना की वज़ह जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश बताई जा रही है।जबकि युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए चोटिल परिवार के एक सदस्य ने ज़मीनी विवाद से इनकार कर दिया था।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली(Andauli)गांव है जहां गुरुवार की रात करीब दस बजे दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जिनमें से गंभीर रूप से घायल छः लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिकायत कर्ता जुबैर के शिकायती पत्र के अनुसार मारपीट की वज़ह ज़मीनी विवाद है।बताया जा रहा है जिसके तहत शकील पुत्र मेंडू और मेंडू पुत्र रहीम व मुस्ताक पुत्र सादिक,मुमताज व सरताज़ पुत्रगण मुस्ताक इसके अलावा मुमताज़,इम्तियाज उर्फ मुन्ना सहित इसहाक व वसीम पुत्र समीम हथियारों से लैस होकर उसके भाई जुनैद के घर घुस गए और गालीगलौज करते हुए उसके और परिवार के साथ मारपीट किया शोर मचाने पर मेरे साथ अनीस शकील और मो0 कैफ भी आ गए जिनके साथ भी उन लोगों ने मारपीट किया और घायल कर दिया।(clash between two sides due to old enmity village andauli fatehpur)

आपको बतादें कि शिकायतकर्ता के भाई जुनैद ने जिला अस्पताल में घायलवस्था में बातचीत के दौरान ज़मीनी विवाद से साफ़ इनकार किया था और जिस मेडू के ख़िलाफ़ मुकदमा लिखा गया है उसके बारे में कहा था कि वह तीन महीने से बाहर है। वहीं इस मामले में बात करते हुए मोइन ने कहा कि उसने उसके साले मो0 कैफ और एक अन्य व्यक्ति के साथ ही उनका झगड़ा जुनैद के घर वालो से हुआ था। आपको बतादें कि जुनैद के भाई जुबैर की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि मोइन कि तरह से दी गई तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।(इस पूरी घटना का वीडियो ऊपर है)

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us