Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur BJP Candidate:फतेहपुर में बीजेपी दावेदारों की भारी भीड़ क्या कट जाएगा दो विधायकों का टिकट

Fatehpur BJP Candidate:फतेहपुर में बीजेपी दावेदारों की भारी भीड़ क्या कट जाएगा दो विधायकों का टिकट
फतेहपुर बीजेपी के पांचों विधायक (फ़ाइल फ़ोटो)

यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना किसी भी वक्त जारी हो सकती है.भाजपा औऱ सपा में टिकट दावेदारों की भारी भीड़ है.खासकर कुछ जिलों में बीजेपी के इतने सारे दावेदार देख कर शीर्ष नेतृत्व भी असमंजस में आ गया है. ऐसा ही कुछ हाल फतेहपुर जिले का है. Fatehpur BJP Candidate Up Assembly Election 2022

Fatehpur News:यूपी विधानसभा चुनावों की अधिसूचना किसी भी वक्त जारी हो सकती है.सभी प्रमुख पार्टियों में इन दिनों प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश औऱ शीर्ष नेतृत्व माथापच्ची में जुटा हुआ है.टिकट को लेकर सबसे ज़्यादा मारामारी भाजपा औऱ सपा में है.फतेहपुर ज़िले में भी भाजपा का टिकट चाहने वालों का मेला लगा हुआ है. Fatehpur Latest News

बुधवार को जिले में रात्रि प्रवास के लिए पहुँचें भाजपा के सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुधीर गुप्ता ने दावेदारों का बायोडाटा लिया.इस दौरान उन्होंने दावेदारों से कई प्रश्न पूछकर चुनावी समीकरण समझा.पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सीटों का समीकरण समझा. Fatehpur BJP Candidate

एक रिपोर्ट के अनुसार ज़िले की बिंदकी विधानसभा से सबसे ज़्यादा दावेदार हैं,यहाँ से 20 लोगों ने दावेदारी की है. इसके बाद 15 दावेदार सदर विधानसभा से, जहानाबाद से आठ, शाह अयाह से चार, खागा व हुसैनगंज से तीन तीन आवदेन हुए हैं. अभी सभी विधानसभाओ से कुछ औऱ टिकट के दावेदार बढ़ने की उम्मीद है.

बिंदकी औऱ सदर में क्यों बढ़े दावेदार..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ज़िले की सभी सीटों पर बीजेपी औऱ उसके सहयोगी दल ने फतह हासिल की थी.पाँच सीटों पर भाजपा औऱ जहानाबाद सीट से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के जयकुमार जैकी चुनाव जीते थे. हुसैनगंज से जीते रणवेंद्र सिंह उर्फ़ धुन्नी औऱ जयकुमार जैकी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

बिंदकी से जीते करण सिंह पटेल की गिनती बीजेपी के पुराने नेताओं में होती है.भाजपा के बुरे दिनों में भी उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा था औऱ पार्टी के आदेश पर वह ज़िले से बाहर भी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ते रहे हैं.लेकिन कई चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पहली बार 2017 में जीत हासिल हुई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

बिंदकी विधानसभा से टिकट दावेदारों की संख्या अधिक होने के पीछे यह कारण है कि अधिकांश लोग यह मानकर चल रहें हैं कि करण सिंह का टिकट कट जाएगा.क्योंकि उनकी उम्र 75 के ऊपर हो गई है.लेकिन करण सिंह भी क्षेत्र में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. Bindki MLA Karan Singh Patel

बिंदकी के बाद सदर में सबसे अधिक दावेदार हैं, यहां से 15 से ज्यादा लोग अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.सदर विधायक विक्रम सिंह को लेकर भी शहर में कयासों का दौर शुरू है. हालांकि विक्रम सिंह का टिकट कटेगा ऐसी संभावना कम ही नज़र आती है.जानकार बताते हैं कि विक्रम सिंह का टिकट जातीय समीकरण पर ही कट सकता है.भाजपा यदि ज़िले में एक सीट से ब्राह्मण दावेदार उतारती है तो उस स्थिति में सदर विधायक का टिकट काट कर पार्टी किसी दूसरे ज़िले से उन्हें मैदान में उतार सकती है. BJP MLA Vikram Singh

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us