Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL Protest News : फतेहपुर में बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस सरकार के विरोध में नारेबाजी

UPPCL Protest News : फतेहपुर में बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस    सरकार के विरोध में नारेबाजी
मशाल जुलूस निकालते विधुत कर्मी

विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देश पर मंगलवार शाम पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला. फतेहपुर में भी बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में निकला मशाल जुलूस..
  • सरकार के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस..
  • UPPCL कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल बुलंद की आवाज़..

Fatehpur News : फतेहपुर में बिजली कर्मियों ने मंगलवार शाम मशाल जुलूस निकाला, विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में इकठ्ठा हुए बिजली कर्मी हांथों में मशाल लेकर शहर की प्रमुख गलियों चौराहों में घूमे. 

क्यों निकाला गया मशाल जुलूस..

विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जनपद फतेहपुर के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को संघर्ष समिति के साथ ऊर्जा मंत्री की हुई बैठक बेनतीजा रही. जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला गया है. उन्होंने कहा कि मामले में मुख्यमंत्री योगी हस्तक्षेप करें जिससे अनावश्यक टकराव को टाला जा सके. 

विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सह संयोजक विवेक माथुर ने बताया कि सरकार अपने द्वारा पूर्व में किए गए वादे से मुकर रही है. जिसके विरोध में हम लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

उन्होंने कहा कि हमारी 14 सूत्री प्रमुख मांगें हैं जैसे पुरानी पेंशन बहाल की जाए, निजीकरण बन्द किया जाए, संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त की जाए.

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

कैशलेस इलाज़ की सुविधा दी जाए औऱ साथ ही हमारे कर्मचारियों का जो मानसिक आर्थिक शोषण किया जा रहा है वह बन्द किया जाए. यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

Read More: Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

इस मौक़े पर मुख्य रूप से इंजीनियर नीलेश मिश्रा, धीरेंद्र यादव, बीडी गुप्ता, रवि यादव, लवकुश कुमार, दशरथ कुमार, कृपा शंकर, राजमंगल, राकेश, कल्लूराम, अनिल कश्यप, विनय शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में बिजली कर्मी मौजूद रहे.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us