Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News : फतेहपुर में खेत जोतते समय निकली विशाल मूर्ति, बुद्ध औऱ शिव की चर्चा, लोगों की लगी भीड़

Up News : फतेहपुर में खेत जोतते समय निकली विशाल मूर्ति, बुद्ध औऱ शिव की चर्चा, लोगों की लगी भीड़
मूर्ति देखने पहुँचीं भीड़

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खेत जोतते समय एक विशालकाय मूर्ति जमीन के नीचे से निकल आई.जिसको देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया है.कोई इसे गौतम बुद्ध की मूर्ति बता रहा है तो कोई इसे भगवान शंकर की.पढ़ें ये रिपोर्ट

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में खेत जोतते समय  एक विशालकाय मूर्ति मिलने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. लोगों की अच्छी खासी भीड़ मूर्ति को देखने के लिए जुट रही है, कोई इसे भगवान शिव की मूर्ति बता रहा है तो कोई इसे गौतम बुद्ध की मूर्ति बता रहा है. मूर्ति की बनावट देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मूर्ति मुग़लकालीन या उसके पहले की हो सकती है.

जानकारी के अनुसार खागा तहसील क्षेत्र के इजुरा खुर्द गांव निवासी लाल सिंह आलू की बुआई के लिए अपने खेतों की ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे, अचानक हल के किसी चीज़ से टकराने की  आवाज़ हुई, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोककर देखा तो कोई पत्थर जैसी वस्तु नज़र आई, इसके बाद उस जगह की खुदाई हुई तो क़रीब 6 फिट लम्बी पिलर नुमा मूर्ति जमीन के अंदर दबी हुई थी. उसको बाहर निकाला, आस पास खेतों में काम करने वाले और लोग भी मौके पर आ गए.

मूर्ति को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं होनें लगीं. नीचे से खम्भा नुमा मूर्ति के ऊपरी हिस्से में चारों तरफ सिर नुमा आकृति है. कुछ लोगों का दावा है कि यह मूर्ति भगवान शिव की मूर्ति है, जैसे पशुपतिनाथ में शिव की मूर्ति है इसका भी आकार कुछ वैसा ही है. कुछ लोग इसे गौतम बुद्ध की प्रतिमा होने का दावा कर रहे हैं. बुधवार सुबह कुछ दलित संगठनों के लोग भी मौके पर पहुँचें औऱ मूर्ति को बुद्ध की प्रतिमा बता नारेबाजी की.

इसी गांव के रहने वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि मूर्ति को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है, मूर्ति मुग़लकालीन प्रतीत हो रही है, जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेखपाल मौक़े पर पहुँचें थे. पुरातत्व विभाग से जांच के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है. फ़िलहाल मूर्ति देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us