Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sadhvi Niranjan Jyoti : फतेहपुर पहुँचीं केंद्रीय मंत्री का राहुल गाँधी पर तीखा हमला.!

Sadhvi Niranjan Jyoti : फतेहपुर पहुँचीं केंद्रीय मंत्री का राहुल गाँधी पर तीखा हमला.!
मीडिया को बयान देतीं हुई केंद्रीय मंत्री

फतेहपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर को सही बताते हुए बहुत ही तीखा हमला उन पर बोला मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गाँधी को बताया घमंडी..
  • देश से माफी मांगें राहुल-साध्वी..
  • राहुल गाँधी ने पूरे ओबीसी समाज का किया है अपमान-साध्वी..

Fatehpur News : राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट द्वारा मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा से रद्द हुई संसद सदस्यता का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.

शनिवार को फतेहपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने 'सारे मोदी चोर हैं' कहकर पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया था. कोर्ट लगातार नोटिस दे रहा था लेकिन उन्होंने कोर्ट पर माफी मांगना नहीं स्वीकारा.

इससे पता चलता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने घमंड में किस हद तक चूर है और लगातार ओबीसी समाज का अपमान कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि किसी को भी किसी जाति का अपमान करने का अधिकार नहीं है. देश सबसे बड़ा है जो संविधान से चलता है.

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के इंग्लैंड में दिए गए बयान का भी जिक्र किया मंत्री ने कहा राहुल ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया. कांग्रेस औऱ राहुल गाँधी संविधान की बात करते है तो वपहले अपनी दादी (इंदिरा गांधी) को याद करें कि उन्होंने किस तरीके से देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई थी.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

देश में आपातकाल लगाना हो, जबरन लोगों की नसबंदी कराना, सरदारों का खुलेआम कत्लेआम हो. यह सब कांग्रेस की सरकार में हुआ. जिसे देश कभी भूल नहीं सकता है. साध्वी ने कहा कि राहुल गांधी को पूरे पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के मौके पर सरकार की उपलब्धि बताने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जनपद में पहुँची थीं.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us