Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haji Raja Jila Badar : फतेहपुर के सपा नेता हाजी रज़ा जिला बदर, जनाजे में भी नहीं हो पाए शामिल

Haji Raja Jila Badar : फतेहपुर के सपा नेता हाजी रज़ा जिला बदर, जनाजे में भी नहीं हो पाए शामिल
फतेहपुर सपा नेता हाजी रजा जिला बदर : फाइल फोटो

यूपी के फतेहपुर में सपा नेता और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नज़ाकत खातून के पुत्र हाजी रजा पर एडीएम न्यायिक कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया. छः माह तक बिना आदेश के जिले की सीमा में दाखिल नहीं हो पाएंगे रजा


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर एडीएम न्यायिक ने सपा नेता हाजी रजा को किया जिला बदर
  • हाजी रजा अब छः माह तक बिना आदेश के जिले की सीमा में नहीं दाख़िल हो पाएंगे
  • फतेहपुर में निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई रजा ने प्रशासन पर लगाया आरोप

Fatehpur Haji Raja Jila Badar : फतेहपुर के सपा नेता और निवर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नज़ाकत खातून के पुत्र हाजी रजा उर्फ़ रजा मोहम्मद को एडीएम न्यायिक कोर्ट ने मंगलवार को जिला बदर कर दिया. रजा पर कोर्ट ने गुंडा एक्ट और कई अन्य धाराओं पर कार्रवाई करते हुए फैसला सुनाया है. जानकारी के अनुसार समय रहते हाजी ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखा था.

गुंडा एक्ट सहित 21 से अधिक मामले दर्ज हैं रजा मोहम्मद के ऊपर

सपा नेता हाजी रजा के ऊपर गुंडा एक्ट सहित 21 से अधिक मामले दर्ज हैं.16 मार्च को रजा को कोर्ट की ओर से गुंडा एक्ट की नोटिस तामील कराई गई थी जिस पर 11 अप्रैल को सुनवाई होनी थी. 11 अप्रैल को जमानत मिलने के साथ सुनवाई की अगली डेट 18 अप्रैल को मुकर्रर की गई लेकिन कोर्ट में रजा ने अपना पक्ष न रखते हुए समय मांगा कोर्ट ने 24 अप्रैल तक का समय दिया लेकिन उस दिन भी हाजी रजा अपना पक्ष नहीं रख पाए और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने लगे जिस पर एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह ने फैसला सुरक्षित रखते हुए रजा की अर्जी को अस्वीकार कर दिया गया और 25 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए जिला बदर कर दिया गया.

सत्ता के दबाव में प्रशासन ने दिखाई सख्ती नहीं लड़ने दिया चुनाव 

हाजी रजा ने युगान्तर प्रवाह को टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बताया कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन लगातार सख्त हो रहा था और वो मुझे चुनाव नहीं लड़ने देना चाह रहा था जिसकी वजह से मैने खुद पार्टी कार्यालय से बात कर अपना टिकट कैंसिल करवाना मुनासिफ समझा. रजा ने कहा कि अगर मुझे टिकट मिलता तो जिला प्रशासन मुझे पर्चा दाखिल ही नहीं करने देता जिसकी वजह से मैने ये कदम उठाया था. हाजी ने कहा कि शहर में मैने विकास कराया है जिसको सत्ता पक्ष पचा नहीं पा रहा है जिसकी वजह से मुझपर लगातार झूठे मुकदमें लगाए जा रहें हैं इसके खिलाफ मैं उच्च न्यायालय जाऊंगा.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

ममेरे भाई के जनाजे में भी नहीं शामिल होने दिया जिला प्रशासन ने

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

हाजी रजा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मामा के लड़के मोहम्मद रिज़वान कई महीने से कैंसर से पीड़ित था जिसका इलाज दिल्ली के एम्स में हो रहा था. इंतकाल होने के बाद आज शाम 5 बजे जनाज़ा होना था लेकिन अंतिम समय में भी मुझे उसमें शामिल नहीं होने दिया गया और जिला बदर कर दिया गया. रजा ने कहा सत्ता पक्ष नहीं चाहता था कि मैं नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले में रहूं जिसकी वजह से ये कार्रवाई कराई गई है.

Read More: Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us