Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: कौन है राना खान जिसने हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी दी है?

Fatehpur UP News: कौन है राना खान जिसने हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी दी है?
Fatehpur: हिंदू नेता मनोज त्रिवेदी को जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले मनोज त्रिवेदी (Manoj Trivedi) जो की आखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री हैं उनको राना खान (Rana Khan) की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र में हिंदू नेता को दीन इस्लाम का विरोधी बताया गया है (Fatehpur UP News Rana Khan threatened to kill Manoj Trivedi)

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रांत मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज त्रिवेदी को राना खान (Rana Khan) के द्वारा एक धमकी भरा पत्र दिया गया है जिसमें सीधे तौर पर हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है साथ ही उनको दीन इस्लाम के खिलाफ़ काम करने के लिए धमकाया गया है

रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे गए इस पत्र के प्रेषक में राना 48 मसवानी फतेहपुर लिखा है. पत्र में मनोज त्रिवेदी को धमकाते हुए उन्हें कौम का विरोधी बताया गया है साथ ही कहा गया है कि "तू जो ये कारनामा किया है वो दीन इस्लाम के खिलाफ़ है इसकी सजा सिर्फ मौत है अब इसका खामियाजा भुगतते के लिए तैयार रह काफ़िर"

राना खान द्वारा दी गई धमकी

धर्मांतरण से जुड़ी हो सकती है धमकी (Fatehpur UP News)

आखिल भारत हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उनको एक धमकी भरा पत्र मिला जो की किसी राना खान के नाम से है जिसमें उस शख्स ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा मैं इस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता हूं.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

उनसे जब पूछा गया की क्या ये धर्मांतरण से जुड़ा है? तो उन्होंने कहा लगभग दो माह पहले जमील अहमद ने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया था अब उनका नाम श्रवण कुमार है हो सकता है इसी वजह से मुझे जान से मारने की धमकी दी गई हो. मनोज त्रिवेदी ने कहा कि इस धमकी भरे पत्र के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us