Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: दर्जनों गांवों को हाईवे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कई सालों से ध्वस्त बरसात में दलदल

Fatehpur UP News: दर्जनों गांवों को हाईवे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कई सालों से ध्वस्त बरसात में दलदल
Fatehpur News: बिलन्दा अतरहा मार्ग फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर का बिलन्दा अतरहा मार्ग कई सालों से ध्वस्त पड़ा हुआ है, बरसात में तो स्थिति और भी बद्तर हो गई है, राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Fatehpur Bilanda Atraha Road News

Fatehpur News: प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए क़रीब साढ़े चार बरस का समय बीत गया है। वादा था प्रदेश की सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का लेकिन यहाँ सभी की कौन कहे जब मुख्य मार्ग ही दलदल में तब्दील हों! जी हाँ फतेहपुर का बिलन्दा अतरहा मार्ग (Fatehpur Bilanda Atraha Road ) जो दर्जनों गांवों को हाइवे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है कई सालों से ध्वस्त है हर साल बरसात में स्थित बद से बद्तर हो जाती है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।Fatehpur Road News

शहर जानें के लिए हर रोज सैकड़ों लोग इस रोड से आवागमन करतें हैं लेकिन बरसात के दिनों में कीचड़, दलदल औऱ रोड में बने गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मजबूरी में रोड से निकलने वाले राहगीर ऐसी दलदल वाली रोड पर बाइक, साईकिल आदि से फिसलकर गिर रहें हैं।

भाजपा को होगा तगड़ा नुकसान..

रोड की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण मौजूदा सरकार औऱ अपने क्षेत्रीय विधायक से खासे नाराज बताए जा रहें हैं।लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार के पूरे पाँच साल बीतने को हैं लेकिन इस रोड की सुध नहीं ली गई। क्षेत्रीय विधायक जो कि सत्ताधारी दल से ही चुने गए हैं उन्होंने भी इस रोड को लेकर गम्भीरता नहीं दिखाई।कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा अवगत भी कराया गया औऱ वह खुद भी कई बार इस रोड से निकल चुके हैं लेकिन अब तक इसके बारे में नहीं सोचा।ग्रामीणों का कहना है-'जब रोड नहीं तो वोट नहीं'।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

जीएमआर कम्पनी भी है वज़ह..

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

रेलवे के दोहरीकरण का काम करा रही जीएमआर कम्पनी भी इस रोड के दुर्गति के लिए जिम्मेदार है। जब से कम्पनी का प्लांट एकारी रेलवे नाका के पास लगा है तब से रोड औऱ भी ज्यादा नष्ट हो गई है।हर रोज़ इसी रोड से बड़ी संख्या में ओवरलोड भारी वाहन प्लांट तक गिट्टी, सरिया, मोरम आदि लेकर जाते हैं जिसके चलते जो रोड थोड़ा बहुत बची भी थी इन ओवरलोड वाहनों के आवागमन से उखड़ गई है। कम्पनी के इसी रैवये के खिलाफ कई बार ग्रामीणों द्वारा प्लांट का घेराव किया गया रोड जाम की गई लेकिन कम्पनी के अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया जाता रहा है। Fatehpur GMR News

Read More: Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

इस मामले में भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह से बातचीत कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है। उनका जवाब जैसे ही मिलता है उसे ख़बर में अपडेट कर दिया जाएगा। BJP MLA Vikram Singh

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us