
Fatehpur UP Board Exam 2023 : आज से ख़त्म हुई हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा
On
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा आज शुक्रवार से समाप्त हो गई. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार से ख़त्म हो जाएंगीं. फतेहपुर में परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे हाईस्कूल के छात्रों ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
हाईलाइट्स
- सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ खत्म हुई हाईस्कूल ब
- होली से पहले समाप्त हुई बोर्ड परीक्षाओ से छात्रों
- आज से ख़त्म हो गईं यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा..
Fatehpur UP Board Exam 2023 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 अपने समाप्ति की ओर पहुँच गई हैं. हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान पेपर के साथ शुक्रवार से समाप्त हो गईं. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार से समाप्त होंगीं. शनिवार को इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में रसायन विज्ञान का तो कला वर्ग में सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा.
शुक्रवार को फतेहपुर के राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे हाईस्कूल के छात्रों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. परीक्षार्थियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की प्रेशर आज से खत्म हो गया है. अब आगे होली का त्योहार है. होली के पहले पेपर खत्म हो जाने से अब त्योहार का मजा दोगुना हो गया है. यदि होली के बाद पेपर होते तो परीक्षा की टेंशन बनी रहती.

Related Posts
Latest News
14 Sep 2026 18:27:10
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
