
Fatehpur Teacher News : फतेहपुर में सरकारी टीचरों पर बीएसए ने की कार्रवाई
On
फतेहपुर के सरकारी टीचरों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है. 2 स्कूलों के पूरे स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है.
हाईलाइट्स
- बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण..
- दो स्कूलों के समस्त स्टाफ़ पर हुई कार्रवाई..
- गैरहाजिर मिले शिक्षको का रोका गया वेतन..
Fatehpur Teacher News : परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की लापरवाही लगातार जारी है. फतेहपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के चलते 2 स्कूलों के समस्त स्टाफ पर कार्रवाई कर दी है.बीएसए ने दोनों स्कूलों में तैनात 4 शिक्षक और एक शिक्षामित्र समेत 5 कर्मियों का वेतन रोक दिया है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने देवमई विकासखंड के कुल 12 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय देवमई और कम्पोजिट विद्यालय धमौली में ढेर सारी कमियां पाई गई. विद्यालय में तैनात शिक्षक गैरहाजिर मिले जिसके चलते बीएसए ने समस्त कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है.

Related Posts
Latest News
18 Sep 2026 23:21:15
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
