Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Police Good work : ललौली पुलिस ने भी गुड वर्क से की साल की शुरुआत

Fatehpur Police Good work : ललौली पुलिस ने भी गुड वर्क से की साल की शुरुआत
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसपी

फतेहपुर की ललौली थाना पुलिस ने भी साल की शुरुआत गुड वर्क से की है. 2 जनवरी को थाना प्रभारी की अगुवाई में स्वाट टीम के साथ मिलकर अवैध असलहा फैक्ट्री को पकड़ा है.असलहों के साथ अभियुक्त भी गिरफ्तार हुआ है.

Fatehpur Police Good Work : फतेहपुर की ललौली थाना पुलिस ने भी साल की शुरुआत गुड वर्क के साथ की है. 1 जनवरी को थाने में कोई केस रजिस्टर्ड नहीं हुआ. 2 जनवरी को थाना पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री को पकड़ा है. पुलिस ने अवैध असलहा बनाकर बेचने वाले अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है.

इस सम्बंध में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी औऱ ललौली पुलिस द्वारा शातिर अपराधी मन्ना उर्फ मन्ने निवासी गुनीर मवइया थाना कल्याणपुर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है, इसकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में निर्मित औऱ अर्धनिर्मित अवैध असलहे, बनाने का सामान बरामद किया है.अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.साथ ही अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को इस गुड वर्क के लिए 25 हज़ार के नगद इनाम दिया जा रहा है.

थाना अध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मन्ने को बाँदा सागर रोड पर सिधाव के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से कई अवैध असलहे बरामद किए गए हैं. पूछताछ में इसने असलहा बनाने की बात बताई, जिसके बाद इसकी निशानदेही पर सिधांव गांव के बाहर खंडहर से छिपा के रखे गए क़रीब दर्जन भर निर्मित औऱ अर्धनिर्मित तमंचे व बनाने के उपकरण बरामद किए गए.

गुड वर्क से होती है साल की शुरुआत..

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

पुलिस के बारे में एक मजेदार बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि जहां तक सम्भव होता है साल की शुरुआत पुलिस गुड वर्क से करती हैं.फतेहपुर में भी पिछले कई सालों से यही चला आ रहा है.अधिकांश थाना क्षेत्रों में पहले दिन गुड वर्क ही हुआ.जिन थानों में नहीं हुआ वहां अगले एक दो दिन में हो सकता है इसके कयास लगाए जा रहें हैं.ललौली में पहले दिन गुड वर्क नहीं हो पाया था 2 जनवरी को अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर पुलिस ने गुड वर्क किया. 1 जनवरी को थाने में कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ था.दो जनवरी को गुड वर्क से साथ साल की शुरुआत हुई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us