Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शीतलहर शुरू होते ही जनजीवन प्रभावित ! सर्दी से एक महिला की मौत

Fatehpur News: फतेहपुर में शीतलहर शुरू होते ही जनजीवन प्रभावित ! सर्दी से एक महिला की मौत
फतेहपुर में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन : फोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में सर्दी का सितम शुरू हो गया है कोहरे और धुंध ने दोआबा को अपने आगोश में ले लिया है. ठंठ की दबिश देती मार अचानक मौत की गोद में सुला दे रही है. तापमान की गिरावट और गलन से मंगलवार हसवा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश अब तेजी से सर्दी की ओर कदम बढ़ा रहा है. कोहरा और धुंध अपने पांव तेजी से फैला रहा है. दोआबा भी इससे अछूता नहीं रहा. शहरों में सरकारी आग की आस लगाए लोग कूड़े से ही सर्दी भगाने में लगे. मंगलवार को गलन की वजह से हसवा (Haswa) क्षेत्र के एकारी (Ekari) गांव की महिला सौम्या श्रीवास्तव (35) की अचानक मौत हो गई. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.

तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची घर अचानक बिगड़ी तबीयत

फतेहपुर के हसवा क्षेत्र के एकारी का रहने वाला संदीप श्रीवास्तव अपने दो बच्चों और पत्नी सौम्या श्रीवास्तव (35) के साथ शहर में किराए के मकान में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक संदीप पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है. बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए संदीप दिन रात मेहनत करता है लेकिन मंगलवार का दिन उसके लिए ब्लैक डे साबित हुआ.

बताया जा रहा है कि संदीप की पत्नी सौम्या (Saumya Shrivastav) किसी काम से शाम को अपने ससुराल आई थी. परिजनों के अनुसार बिलंदा (Bilanda) तक ई रिक्शा से आने के बाद वहां से गांव तक पैदल आई. घर पहुंचते ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ी और उल्टी होने लगी और फिर वो बेसुध हो गई. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सौम्या ने दम तोड दिया. परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने ठंड से मौत का अनुमान लगाया है. वहीं मौत की ख़बर से परिजनों में कोहराम मच गया.

फतेहपुर में अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम (Fatehpur Cold Wave)

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव (Thariyao) के कृषि मौसम विशेषज्ञ वसीम खान (Washim Khan) ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी. नए साल की शुरुआत तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. उसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन कोहरे से दलहनी-तिलहनी फसलों पर प्रभावी असर आ सकता है. वहीं किसान भाई पशुओं का भी सर्दी के दिनों में विशेष ध्यान से

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us